हाजीपुर में खिड़की तोड़ घर में घुसे चोर, नकद समेत लाखों के जेवरात ले उड़े

Vaishali News : हाजीपुर के भगवानपुर थाना क्षेत्र के हांसी केवल गांव में रविवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकद और लाखों रुपये के आभूषणों की चोरी कर ली. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

Vaishali News : (सत्येन्द्र कुमार सिंह) हाजीपुर के भगवानपुर थाना क्षेत्र के हांसी केवल गांव में रविवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकद और लाखों रुपये के आभूषणों की चोरी कर ली. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पीड़ित गृहस्वामी ने भगवानपुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

खिड़की तोड़कर घर में दाखिल हुए चोर

हांसी केवल गांव निवासी कामेश्वर सिंह उर्फ कामाख्या नारायण सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि रविवार रात पूरा परिवार घर में सो रहा था. इसी दौरान चोर खिड़की तोड़कर घर में घुस गए और घर में रखे पेटी-बक्से उठा ले गए.

50 हजार नकद और लाखों के गहने चोरी

चोर घर से पेटी-बक्सा निकालकर कुछ दूरी पर ले गए और उसे तोड़कर उसमें रखे 50 हजार रुपये नकद तथा करीब 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए. चोरी गए सामानों में कई कीमती गहने शामिल बताए जा रहे हैं.

सुबह पांच बजे चला घटना का पता

गृहस्वामी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब पांच बजे जब परिवार के लोग सोकर उठे तो घर की खिड़की टूटी मिली और पेटी-बक्सा गायब था. इसके बाद घटना की सूचना तुरंत भगवानपुर थाना पुलिस को दी गई.

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं.

जल्द खुलासे का दावा

प्रभारी थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि हांसी केवल गांव में चोरी की घटना हुई है. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है.

Also Read : वैशाली में युवक पर तलवार से हमला, बचाने गई मां को भी किया घायल, जांच में जुटी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >