वैशाली के ‘पटेढ़ी बेलसर डिग्री कॉलेज’ में नामांकन शुरू, शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई

Patedhi Belsar Degree College Vaishali : वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड में नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. कॉलेज में 1 जुलाई 2026 से स्नातक प्रथम वर्ष (बीए) की कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं.

Patedhi Belsar Degree College Vaishali : (विनय पटेल) वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड में नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. कॉलेज में 1 जुलाई 2026 से स्नातक प्रथम वर्ष (बीए) की कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं. वर्षों पुरानी मांग पूरी होने के बाद क्षेत्र के छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है.

स्थायी भवन बनने तक अस्थायी परिसर से चलेगा कॉलेज

महाविद्यालय की प्रथम प्राचार्या डॉ. रेशमा सुल्ताना ने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 जुलाई से नियमित कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी. उन्होंने कहा कि कॉलेज का स्थायी भवन निर्माणाधीन है. ऐसे में सभी शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियां फिलहाल टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, सोरहथा स्थित अस्थायी परिसर से संचालित की जाएंगी.

हॉस्टल की सुविधा शुरू

Hajipur News : छह विषयों में मिलेगा नामांकन

कॉलेज प्रशासन के अनुसार इस शैक्षणिक सत्र में स्नातक स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र विषयों में नामांकन लिया जाएगा. छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं.

vaishali News:18 जून से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया

प्राचार्या ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राओं को पहले विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होगा. इसके बाद वे अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के साथ टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, सोरहथा स्थित अस्थायी परिसर में पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. कॉलेज प्रशासन ने नामांकन को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

अब उच्च शिक्षा के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूसरे शहर

राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना से पटेढ़ी बेलसर, गोरौल और वैशाली प्रखंड के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को बड़ा लाभ मिलेगा. अब उन्हें स्नातक की पढ़ाई के लिए हाजीपुर, मुजफ्फरपुर या अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. इससे समय और आर्थिक संसाधनों दोनों की बचत होगी.

छात्रों और अभिभावकों में उत्साह

महाविद्यालय में पढ़ाई शुरू होने की खबर मिलते ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. स्थानीय लोगों का मानना है कि कॉलेज शुरू होने से क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण इलाकों के छात्रों को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे.

Also Read : गोपालगंज में गर्मी का कहर, घर से मोटर की चोरी, पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >