दुष्कर्म के बाद नाबालिक लड़की हुई प्रेग्नेंट, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तालाश जारी…

Hajipur News: हाजीपुर के लालगंज में एक शर्मनाक घटना देखने को मिली. जहां एक नाबालिक युवती के साथ एक महीने पहले दुष्कर्म किया गया था. जिससे युवती का प्रेग्नेंट हो गई. इस घटना को हुए एक महिना बीत चुका है. एफआईआर के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जबकि दूसरे को पकड़ने के लिए छापेमारी चल रही.

Hajipur News: हाजीपुर के लालगंज से एक दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई. जहां एक नाबालिक युवती के दुष्कर्म से गर्भवती हुए एक महिना बीत गया. लेकिन पीड़िता पेट में बच्चा लिए न्याय के लिए दर-दर भटक रही है और थाने में एफआईआर के बावजूद भी अब तक सिर्फ एक आरोपी को ही पकड़ा जा सका है, जबकि दूसरा फरार चल रहा है. जिसके कारण पीड़िता और उसका परिवार पूरी तरह से डरा और सहमा हुआ है.

सहेली के घर पर हुई थी घटना

घटना के बारे में नाबालिग पीड़िता ने बताया कि जब वह अपने घर में थी. तभी पड़ोस की एक सहेली उसके घर आई और बहाना बनाते हुए उसे अपने साथ घर चलने और वही सोने की बात कही. पड़ोसी लड़की ने कारण का हवाला देते हुए कहा कि मेरे घर में कोई नहीं है अकेले डर लगता है. इसलिए साथ चलो रात में वही सो जाना.

पीड़िता ने बताया कि मना करने पर पड़ोसी लड़की ने परिजन को अपनी परेशानी बताते हुए खुद के घर में अकेले होने की बात कह कर भरोसे में लिया. इसके बाद उसे अपने साथ घर ले गई.

जब नाबालिग पीड़िता पड़ोसी लड़की के साथ उसके घर पहुंचती है. तो बगल के दो लड़के को उसकी सहेली अपने घर बुला लेती है. इसके बाद सभी ने मिलकर नाबालिग को कुछ पिलाकर सुला दिया. पीड़िता के अनुसार दोनों लड़के उन दोनों लड़कियों से शारीरिक संबंध बनाये. जिसकी जानकारी नाबालिग पीड़िता को अगली सुबह उठने के बाद हुई. उसने बताया कि सुबह उठने के बाद उसके कपड़े बिखरे पड़े थे. तब लड़की को उसके साथ गलत होने का एहसास हुआ.

इस घटना के बाद पड़ोस की लड़की और दोनों लड़के मिलकर नाबालिग को ब्लैमेल करने लगे और बार-बार संबंध बनाने के लिए दबाव देने लगे. ऐसा नहीं करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती थी. पीड़िता ने बताया कि इस डर से वह किसी को कुछ नहीं बताई. लेकिन हाल में करीब एक-दो महीने पहले जब उसके शरीर में कुछ बदलाव आया, तो वह अपनी मां के साथ सदर अस्पताल हाजीपुर में दिखाने पहुंची. जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान बताया कि नाबालिग पीड़िता गर्भवती हो चुकी है.

परिजनों की तरफ से पूछताछ के दौरान उसने सारी आप बीती बताई. वहीं जब सामाजिक स्तर पर न्याय नहीं मिला. तब पीड़ित परिवार ने लालगंज थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर कराई थी. इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित पक्ष न्याय के लिए दर-दर भटकने के लिए मजबूर है.

पुलिस दूसरे आरोपी की कर रही तलाश

इस संबंध में लालगंज सदर अनुमंडल 2 ,गोपाल मंडल ने बताया की तकरीबन आठ माह पहले शादी का प्रलोभन देकर दो युवकों द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था. जिस मामले में लालगंज थाना में दो युवकों के खिलाफ कांड संख्या-130/26 दर्ज की गई थी. उसी मामले में थाना क्षेत्र के रंजीत साह को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

हाजीपुर/लालगंज से सुशील कुमार सिंह की रिपोर्ट….

Also Read: अनंत सिंह के 9 समर्थकों पर FIR, डांसर के साथ ठुमका लगाते और हथियार लहराते वीडियो हुआ था वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By kumarsuryakant

kumarsuryakant is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >