वैशाली में 11 माह बाद भी शुरू नहीं हुआ सड़क निर्माण, जर्जर मार्ग से राहगीर परेशान

Hajipur News:वैशाली जिले के देसरी से मटिया ढाला तक की सड़क गड्ढों में तब्दील, लगा बोर्ड बना शोपीस, पढ़िए पूरी खबर नीचे.

Hajipur News: (मनोहर कुमार की रिपोर्ट) मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत देसरी प्रखंड के देसरी कॉपरेटिव भवन के पास से अर्जुन पटेल के घर होते हुए मटिया ढाला तक जाने वाली 1.74 किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि यह अब गड्ढों में तब्दील नजर आती है. हैरानी की बात यह है कि सड़क निर्माण कार्य शुरू होने का बोर्ड लगाए 11 माह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है.

14 जुलाई 2025 से शुरू होना था निर्माण कार्य

सड़क किनारे लगाए गए सूचना बोर्ड के अनुसार मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम में इस सड़क का निर्माण कराया जाना है. योजना के तहत देसरी गांव में अर्जुन पटेल के घर से मटिया ढाला तक 1.74 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए लगभग 1 करोड़ 70 लाख 25 हजार 579 रुपये की प्राक्कलित राशि स्वीकृत की गई है. बोर्ड में निर्माण कार्य की प्रारंभ तिथि 14 जुलाई 2025 अंकित है, लेकिन 11 माह गुजर जाने के बाद भी कार्य शुरू नहीं हो पाया है.

स्कूली वाहनों और आम लोगों को हो रही परेशानी

यह सड़क क्षेत्र की महत्वपूर्ण संपर्क सड़क है, जिससे प्रतिदिन कई विद्यालयों के वाहन गुजरते हैं. इसके अलावा सहदेई बुजुर्ग प्रखंड की कई पंचायतों के लोग हाजीपुर एवं अन्य स्थानों पर आने-जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं. सड़क कई स्थानों पर धंस चुकी है तथा पिच पूरी तरह उखड़कर गिट्टियों में तब्दील हो गई है.

हर समय बना रहता है दुर्घटना का खतरा

सड़क की बदहाल स्थिति के कारण बाइक और ऑटो चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. थोड़ी सी असावधानी होने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. राहगीरों का कहना है कि बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है.

ग्रामीणों ने की शीघ्र निर्माण की मांग

समाजसेवी विमल सिंह, पैक्स अध्यक्ष अभिषण सिंह, सतीश सिंह, रत्नेश कुमार सिंह तथा पूर्व मुखिया दिलीप सिंह समेत कई ग्रामीणों ने ग्रामीण कार्य विभाग से अविलंब सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है. उनका कहना है कि वर्षों से लोग जर्जर सड़क की समस्या झेल रहे हैं और अब स्वीकृति मिलने के बाद भी कार्य शुरू नहीं होना चिंता का विषय है.

Also Read: बीआरबीसीएल में बालिका सशक्तीकरण अभियान का भव्य शंखनाद, बच्चियों की दमदार सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मोहा मन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >