हाजीपुर में बाइक के आगे अचानक आया कुत्ता, संतुलन बिगड़ने से होटल कारोबारी घायल

Hajipur News: वैशाली के बेलसर थाना क्षेत्र में कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई. बीबीपुर निवासी होटल व्यवसायी ललितेश्वर चौधरी घायल हो गए. उनका इलाज जारी है.

Hajipur News: (विनय पटेल) वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र अंतर्गत मौना–सरैया मुख्य मार्ग पर बीबीपुर चौक के समीप गुरुवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में स्थानीय होटल व्यवसायी घायल हो गए. बताया जा रहा है कि बाइक चला रहे व्यवसायी के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया. उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

अचानक सामने आ गया कुत्ता, बिगड़ गया संतुलन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार होटल व्यवसायी अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान बीबीपुर चौक के पास अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया. उसे बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिर पड़े. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यवसायी को सड़क से उठाया और इलाज के लिए पास के एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया. चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है.

दोनों पैरों में गंभीर चोट

घायल व्यवसायी की पहचान बीबीपुर गांव निवासी ललितेश्वर चौधरी के रूप में हुई है. दुर्घटना में उनके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं. चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. फिलहाल उनका इलाज जारी है और हालत स्थिर बताई जा रही है.

इलाके में मशहूर है आलू चप की दुकान

स्थानीय लोगों ने बताया कि ललितेश्वर चौधरी बीबीपुर चौक पर अपनी प्रसिद्ध लालतेश चौधरी आलू चप दुकान संचालित करते हैं. उनकी दुकान पर आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज के लोग भी आलू चप खाने पहुंचते हैं.

जल्द स्वस्थ होने की कामना

दुर्घटना की खबर फैलते ही उनके परिचितों, ग्राहकों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल बन गया. लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद को मिला पहला निजी विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षा का बनेगा नया केंद्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >