हाजीपुर में कांग्रेस की बैठक, सदस्यता अभियान तेज करने और संगठन को गांव-वार्ड स्तर तक विस्तार देने पर जोर

Hajipur News: हाजीपुर में आयोजित कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान तेज करने और पूर्व केंद्रीय मंत्री ललितेश्वर शाही को श्रद्धांजलि देने पर जोर दिया गया.

(हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट)

Hajipur News: हाजीपुर स्थित सर्किट हाउस में वैशाली जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने की, जबकि संचालन युवराज सुनील सिंह ने किया.

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन सृजन अभियान के प्रभारी मिथिलेश कुमार मधुकर ने कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है. इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को सदस्यता अभियान से जोड़ने और पार्टी की गतिविधियों को गांव तथा वार्ड स्तर तक पहुंचाने की आवश्यकता है.

उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत होता है और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी.

सदस्यता अभियान में तेजी लाने की अपील

जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि संगठन सृजन अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है. पार्टी कार्यकर्ता सीधे लोगों से संपर्क कर उन्हें कांग्रेस से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं.

पूर्व केंद्रीय मंत्री ललितेश्वर शाही को दी श्रद्धांजलि

बैठक के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय ललितेश्वर शाही की आठवीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सार्वजनिक जीवन और राजनीति में उनके योगदान को याद किया.

कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में महेश प्रसाद राय, मो. सद्दाम हुसैन, शंभू कुमार दास, विनोद कुमार ठाकुर, अजय सिंह, संतोष कुमार मिश्रा, सुनील कुमार यादव, रणधीर कुमार पासवान, विपिन कुमार सिंह, उत्तम यादव, मदन राम, महेश कुमार, नूतन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Also Read: 8 मिलियन व्यूज वाली ट्रेन स्टंट रील पड़ी भारी, हाजीपुर की महिला को अब देना होगा इतना जुर्माना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >