Hajipur News : अष्ट्याम यज्ञ को लेकर हाथी, घोड़ा, ऊंट व गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा

Hajipur News : देसरी प्रखंड क्षेत्र के उफरौल चौक स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित अष्ट्याम यज्ञ समारोह को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा चेचर धाम से निकली गई. 751 महिला श्रद्धालुओं ने कलश में जलभरी कर आचार्य के वैदिक मंत्रोच्चार से भव्य कलश यात्रा प्रारंभ हुई. कलश यात्रा हाथी घोड़ा ऊंट बैंड बाजे […]

Hajipur News : देसरी प्रखंड क्षेत्र के उफरौल चौक स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित अष्ट्याम यज्ञ समारोह को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा चेचर धाम से निकली गई. 751 महिला श्रद्धालुओं ने कलश में जलभरी कर आचार्य के वैदिक मंत्रोच्चार से भव्य कलश यात्रा प्रारंभ हुई.

कलश यात्रा हाथी घोड़ा ऊंट बैंड बाजे के साथ निकाली गई. जगह जगह लोग कलश यात्रा के स्वागत में सड़क किनारे खड़े थे. साथ ही सभी लोग अपने अपने घरों के सामनों धूप को देखते हुए पानी का छिड़काव कर रखे थे.

ये रहे कलश यात्रा में शामिल

भव्य कलश यात्रा चांदपुरा, धर्मपुर रामराय, देसरी, जफराबाद होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची. कलशयात्रा में मुख्य पुजारी संजय राय, अंजली राय, विजय राय, राजन शर्मा, मुकेश पटेल, संतोष पासवान, बैधनाथ शर्मा, बाबू लाल सिंह, दिलीप कुमार, पिंटू कुमार, ई रमेश कुमार, ई जय प्रकाश कुमार समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए. रविवार को अष्टयाम यज्ञ प्रारंभ होगी. सोमवार को यज्ञ की पूर्णाहुति एवं रात्रि मे राम विवाह किर्तन का आयोजन किया गया है.

Also Read :Hajipur News : लालगंज में पुलिस पर हमला, गिरफ्तार अभियुक्त को छुड़ाने वाले पांच लोग गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >