हाजीपुर में ताजिया जुलूस के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विशेष व्यवस्था; सुबह 8 बजे से समाप्ति तक मुस्तैद रहेंगे कर्मी

Hajipur Muharram News: हाजीपुर के बेलसर क्षेत्र में मुहर्रम के ताजिया जुलूस को लेकर बिजली विभाग अलर्ट मोड में है. सात फीडरों पर विशेष टीम तैनात की गई है और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की तैयारी पूरी कर ली गई है.

Hajipur Muharram News: (विनय पटेल) मुहर्रम पर्व के अवसर पर 26 जून को निकलने वाले ताजिया जुलूस के दौरान निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, पटेढ़ी बेलसर ने विशेष तैयारी की है. कनीय विद्युत अभियंता आदर्श द्वारा जारी कार्यालय आदेश के तहत विभिन्न फीडरों पर मानव बल, लाइनमैन एवं सारणी पावर ऑपरेटरों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

सात फीडरों पर रहेगी विशेष निगरानी

जारी आदेश के अनुसार नगवां, करनेजी, बेलसर, जारंग, बीबीपुर, मौना, मझौली एवं साइन फीडर क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी. प्रतिनियुक्त कर्मी 26 जून को सुबह 8 बजे से ताजिया जुलूस समाप्त होने तक अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहकर विद्युत आपूर्ति की सतत निगरानी करेंगे.

सुरक्षा के मद्देनजर अस्थायी रूप से बंद की जा सकती है बिजली

बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि जुलूस के दौरान किसी भी स्थान पर सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यकता महसूस होने पर संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कराई जा सकती है. ऐसी स्थिति में वरीय अधिकारियों को तत्काल सूचना दी जाएगी और आवश्यक समन्वय स्थापित किया जाएगा.

हर घंटे देनी होगी कार्य प्रगति रिपोर्ट

कनीय विद्युत अभियंता द्वारा जारी आदेश में सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को मोबाइल फोन चालू रखने, प्रत्येक कॉल का जवाब देने तथा प्रत्येक घंटे व्हाट्सएप ग्रुप में कार्य प्रगति की रिपोर्ट साझा करने का निर्देश दिया गया है. किसी भी आपात स्थिति में सभी कर्मी अधिकारियों के निर्देशानुसार समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करेंगे.

सारणी पावर ऑपरेटर को सौंपी गई समन्वय की जिम्मेदारी

पूरे क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था के समन्वय की जिम्मेदारी सारणी पावर ऑपरेटर मनोज कुमार शर्मा को सौंपी गई है. वे सभी फीडरों पर तैनात कर्मियों के साथ संपर्क बनाए रखेंगे और किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश जारी करेंगे.

आपात स्थिति के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

बिजली विभाग ने आम नागरिकों की सुविधा के लिए बेलसर पीएसएस, जरंग रामपुर पीएसएस, डिवीजन कॉल सेंटर, जेई बेलसर तथा एईई गोरौल के आपातकालीन संपर्क नंबर भी जारी किए हैं. विभाग का कहना है कि किसी भी विद्युत संबंधी समस्या की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी.

मुहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर प्रशासन का फोकस

जिला प्रशासन और बिजली विभाग का उद्देश्य मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराना है. इसी को ध्यान में रखते हुए जुलूस मार्गों पर विशेष निगरानी और बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी की गई है.

इसे भी पढ़ें: मुहर्रम को लेकर अलर्ट पर वैशाली पुलिस, SP शुभांक मिश्रा के नेतृत्व में सड़कों पर उतरा पुलिस बल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >