मुहर्रम को लेकर अलर्ट पर वैशाली पुलिस, SP शुभांक मिश्रा के नेतृत्व में सड़कों पर उतरा पुलिस बल

Hajipur Muharram 2026: मुहर्रम को लेकर हाजीपुर में एसपी शुभांक मिश्रा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ और सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई.

Hajipur Muharram 2026: (कैफ अहमद) मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से वैशाली पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. गुरुवार को हाजीपुर शहर में पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के नेतृत्व में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया. इससे पहले पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का आयोजन कर जवानों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया.

पुलिस लाइन में हुआ मॉक ड्रिल का आयोजन

मुहर्रम को लेकर पुलिस लाइन में आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस बल को संभावित झड़प, उपद्रव या हंगामे जैसी परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने का अभ्यास कराया गया. इस दौरान वॉटर कैनन, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़ने और आवश्यकता पड़ने पर हवाई फायरिंग की रणनीति का प्रदर्शन किया गया.

नखास चौक से निकला फ्लैग मार्च

शाम में नखास चौक से सैकड़ों पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में फ्लैग मार्च की शुरुआत हुई. यह मार्च मस्जिद चौक सहित शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की.

सोशल मीडिया और अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर

एसपी शुभांक मिश्रा ने कहा कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है. साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मुहर्रम को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील

पुलिस प्रशासन ने लोगों से मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की. अधिकारियों ने कहा कि किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें.

बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद

फ्लैग मार्च में सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार, नगर थाना अध्यक्ष सिकंदर कुमार सहित जिले के कई थाना अध्यक्ष, पुलिस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में जवान शामिल रहे. पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता साफ दिखाई दी.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद को मिला पहला निजी विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षा का बनेगा नया केंद्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >