वैशाली के उभरते क्रिकेटरों को मिलेगा मंच, बिहार रूलर लीग में आठ टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला

वैशाली जिले के उभरते क्रिकेटरों के लिए बिहार रूलर लीग एक बड़ा मंच लेकर आई है. ट्रायल के माध्यम से चयनित 8 टीमें रोमांचक मुकाबले में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी. लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बिहार क्रिकेट संघ की अन्य प्रतियोगिताओं में भी अवसर मिलेगा.

Vaishali Cricket : वैशाली जिले के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है. बिहार क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित बिहार रूलर लीग को लेकर हाजीपुर में प्रेस वार्ता आयोजित की गई. वैशाली जिला रूलर लीग कमेटी के तत्वावधान में जिले में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा, जिसमें ट्रायल के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों की आठ टीमें हिस्सा लेंगी.

ट्रायल से चुने गए खिलाड़ियों के बीच होगी कड़ी टक्कर

प्रेस वार्ता में बिहार क्रिकेट संघ रूलर लीग के कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम ने बताया कि जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के जरिए किया गया है. चयनित खिलाड़ियों को आठ टीमों में बांटकर टूर्नामेंट कराया जाएगा, जिससे उन्हें प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने का अवसर मिलेगा.

बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को मिलेगा बड़ा मौका

ज्ञानेश्वर गौतम ने कहा कि रूलर लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बिहार क्रिकेट संघ की अन्य प्रतियोगिताओं में भी खेलने का अवसर मिलेगा. उन्होंने बताया कि इस लीग में भाग लेने वाले खिलाड़ी जिला लीग और जिला क्रिकेट टीम के लिए भी अपनी दावेदारी पेश कर सकेंगे.

अतिथियों का किया गया सम्मान

प्रेस वार्ता के दौरान अभय कुमार ने बिहार रूलर लीग के कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया, जबकि सोनू सिंह आर्या ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया.

खेल जगत की कई हस्तियां रहीं मौजूद

इस अवसर पर वैशाली रूलर लीग के कन्वेनर शक्तिनाथ अनुपम, डिफेंस क्रिकेट एकेडमी के संस्थापक रौशन कुमार, पैनल अंपायर जितेंद्र कुमार, आनंद राय, विजय कुमार समेत खेल जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >