Bihar News: वैशाली में दो युवकों की संदिग्ध मौत, एक की स्थिति गंभीर, जहरीली पदार्थ पीने की आशंका…

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले के चांदपुरा थाना क्षेत्र के खोरमपुर गांव में शनिवार को कोलकाता से आए युवक समेत दो की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया. जहरीली पदार्थ पीने की आशंका जताई जा रही है.

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले के चांदपुरा थाना क्षेत्र के खोरमपुर गांव में शनिवार को कोलकाता से आए युवक समेत दो की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया. मृतक की पहचान खोरमपुर वार्ड संख्या 11 निवासी राजेंद्र महतो का 41 वर्षीय पुत्र मोहन कुमार के रूप में की गई है. जबकि दूसरा मृत युवक बिदुपुर के पकौली गांव के कृष्णा सिंह का पुत्र नितेश कुमार बताया जा रहा है. तीसरे युवक नितेश के भाई विक्रम कुमार का पटना में इलाज जारी है.

घटना को लेकर तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं. सभी लोग अलग-अलग बाते बता रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि जहरीली शराब के सेवन से मौत हुई है. हालांकि रिपोर्ट मिलने तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आया था. पुलिस भी कुछ कहने से बचने का प्रयास कर रही है. पुलिस भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

दो भाई और एक युवक ने मनाई थी पार्टी

हालांकी, घटना के संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार खोरमपुर निवासी सूर्यनारायण सिंह के श्राद्ध कर्म में भोज था. भोज के बाद कोलकाता से आए दोनों भाई और अन्य युवक ने पार्टी मनाई थी. पार्टी के बाद अहले सुबह तीनों युवकों की तबियत एक-एक कर बिगड़ने लगी. इसी दौरान खोरमपुर वार्ड संख्या 11 निवासी राजेंद्र महतो के 41 वर्षीय पुत्र मोहन कुमार की शनिवार की सुबह ही मौत हो गई.

Also Read: नवादा में अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंका ट्रक

एक भाई की मौत, एक का इलाज जारी

जबकि दूसरे युवक बिदुपुर के पकौली गांव के कृष्ण सिंह के पुत्र नितेश कुमार की मौत दोपहर में इलाज के दौरान हो गई. तीसरे युवक को पटना रेफर किया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक नितेश कुमार और इलाजरत विक्रम दोनों सगे भाई हैं.

झारखंड की पुरस्कृत शिक्षिका ने PM Modi से संस्कृत में की बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >