Bihar News: OYO होटल के कमरे में NEET का छात्र, जब खुला दरवाजा तो दंग रह गई पुलिस…

Bihar News: रविवार को हुए NEET UG की परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. इस बीच खबर बिहार के वैशाली से है जहां नीट के एक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया. जिसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया है. तो वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.

Bihar News: रविवार को NEET UG की परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें लाखों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. ऐसे में खबर वैशाली से सामने आई है, जहां नीट के एक छात्र का OYO होटल के कमरे से डेड बॉडी मिली. कमरे से डेड बॉडी मिलते ही पूरे होटल में हड़कंप मच गया. हालांकि, पुलिस हर एंगल से इस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है. इधर, मृतक छात्र की पहचान देसरी प्रखंड के आजमपुर खुरामपुर निवासी रवि शंकर के बेटे कुबेर कुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई है. 

मोबाइल लोकेशन किया ट्रेस

बता दें कि, यह पूरी घटना वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंजान पीर चौक की है. वहीं, पूरी घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, मृतक छात्र रविवार को नीट की परीक्षा देकर घर आया था. लेकिन, फिर वह रात को ही अचानक घर से बाहर निकल गया. मृतक कुबेर के परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका. जिसके बाद कुबेर के लापता होने की शिकायत नगर थाने में की गई. पुलिस ने भी शिकायत मिलते ही छानबीन शुरू कर दी. नगर थाने की पुलिस ने कुबेर का मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया और किसी तरह होटल तक पहुंची.

पंखे से लटकी मिली डेड बॉडी

इसके बाद होटल के सेकंड फ्लोर के रूम नंबर 105 में कुबेर का शव पंखे से लटका हुआ मिला. कमरे का दरवाजा खुलते ही पूरा दृश्य देखकर पुलिस भी दंग रह गई. इस दौरान पुलिस को कमरे से बैग, पर्स, जींस, शर्ट, नीट एग्जाम का एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और ताला भी बरामद किया. दूसरी ओर कुबेर की डेड बॉडी देखते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. कहा जा रहा है कि, कुबेर ने परीक्षा में फेल होने के डर से आत्महत्या की होगी. तो वहीं, पुलिस हर एंगल से आगे की जांच में जुट गई है.    

Also Read: CM Nitish Gift: दो जिलों की चमकी किस्मत! करोड़ों की लागत वाले पुल निर्माण को मिली मंजूरी  

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >