शादी से एक दिन पहले आंधी ने उजाड़ा महादलित परिवार का आशियाना, सपनों पर फिरा पानी

Bihar News: वैशाली के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड में तेज आंधी और बारिश ने उजाड़ा महादलित का आशियाना. बेटे के बारात जानें से एक दिन पहले ही सबकुछ तबाह हो गया.

Bihar News: वैशाली के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड में तेज आंधी और बारिश के कारण एक महादलित परिवार की खुशियां मातम में बदल गई. फतेहपुर गांव निवासी बालेश्वर मांझी के घर पर बरगद का पेड़ गिरने से उनका घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसा उस समय हुआ जब उनके पुत्र की शादी की तैयारियां चल रही थीं.

जानें कैसे हुआ पूरा हादसा

वैशाली प्रखंड क्षेत्र में सोमवार शाम को आई तेज आंधी और बारिश ने एक महादलित परिवार की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया. बेलसर थाना क्षेत्र के फतहपुर गांव स्थित वार्ड संख्या 06 निवासी बालेश्वर मांझी के घर पर अचानक एक विशाल बरगद का पेड़ गिर पड़ा, जिससे उनका आशियाना बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

आंधी ने छिन ली परिवार की रौनक

यह हादसा ऐसे समय हुआ, जब घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं. बालेश्वर मांझी के पुत्र रविन्द्र मांझी की शादी मंगलवार को होनी है और बारात निकलने की तैयारी चल रही थी, लेकिन अचानक आई इस आपदा ने पूरे परिवार के अरमानों पर पानी फेर दिया.

शादी से पहले कैसे तबाह हुआ महादलित परिवार

पेड़ गिरने से शादी के लिए रखे भोज का पूरा सामान नष्ट हो गया. इसके अलावा पलंग, आलमारी, बक्सा सहित अन्य जरूरी घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गए. जहां कुछ देर पहले तक घर में खुशियों का माहौल था, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है.

जानें अब कैसा है परिवार की हालत

इस घटना में बालेश्वर मांझी के भाई मुकेश मांझी का घर भी प्रभावित हुआ है, जिससे परिवार की परेशानियां और बढ़ गई हैं. पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है. शादी जैसे शुभ अवसर पर सिर से छत छिन जाने और सारी व्यवस्थाएं बिखर जाने की चिंता उनके चेहरों पर साफ झलक रही है. परिजनों की आंखों में आंसू हैं और मन में एक ही सवाल है.

परिवार और ग्रामीण की मांग

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया. ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सहायता की मांग की है, ताकि किसी तरह शादी की रस्में पूरी कराई जा सकें.

Also Read: मंगलवार 5 मई को सदर अस्पताल गोपालगंज जाने से पहले देखें OPD शेड्यूल, किस विभाग में कौन डॉक्टर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >