विदाई के बाद ससुराल नहीं, एग्जाम सेंटर पहुंची दुल्हन

Hajipur News: हाजीपुर के गर्ल्स हाई स्कूल एग्जाम सेंटर पर शादी के जोड़े में दुल्हन के परीक्षा देने का मामला चर्चा में है. दुल्हन संजना विदाई की रस्मों के बाद सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची थी.जहां वह अंग्रेजी की परीक्षा देने आयी थी.

Hajipur News: बिहार में चल रही इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा के बीच वैशाली जिले के हाजीपुर से एक बेहद अनोखी और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आयी है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. दरअसल हाजीपुर के गर्ल्स हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब एक सजी-धजी दुल्हन की गाड़ी आकर रुकी. गाड़ी से उतरी युवती की पहचान सोनपुर निवासी संजना कुमारी के रूप में हुई. वह लाल लहंगा और पूरे शादी के जोड़े में थी. हाथों में गहरी मेहंदी, सिर पर दुपट्टा और पारंपरिक श्रृंगार के साथ वह सीधे परीक्षा केंद्र के अंदर जाती हुई नजर आई.

इंग्लिश का पेपर देने पहुंची थी दुल्हन

परीक्षार्थी दुल्हन संजना कुमारी ने बताया कि पिछली बार इंटरमीडिएट की अंग्रेजी परीक्षा में असफल हो गई थी, जिसके बाद वह इस बार कंपार्टमेंटल परीक्षा देने पहुंची थी. सबसे खास बात यह रही कि शादी की सभी रस्में पूरी होने और विदाई के तुरंत बाद वह ससुराल जाने के बजाय सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची. बिना समय गंवाए उसने एडमिट कार्ड और कलम निकाला और परीक्षा हॉल में प्रवेश कर गई.

इस दौरान वहां परीक्षा देने आये अन्य छात्र-छात्राएं, अभिभावक और शिक्षक दुल्हन को इस रूप में देखकर हैरान रह गए. दुल्हन संजना कुमारी का शादी के जोड़े में एग्जाम सेंटर पर पहुंचने की स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

Also Read ट्रेन से सफर कर रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, 10 लोग हिरासत में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Suryakant Kumar

Published by: kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >