गैस वितरण में पारदर्शिता पर प्रशासन सख्त, 1004 शिकायतों का हुआ निपटारा

Vaishali News: वैशाली जिले में LPG गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन निगरानी कर रही है.गैस वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्रों में अंतिम सिलेंडर डिलीवरी के 25 दिनों बाद तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों बाद ही

Vaishali News: वैशाली जिले में LPG गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन निगरानी कर रही है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया की जिले में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम की कुल 67 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनके माध्यम से 8 लाख 06 हजार 738 घरेलू उपभोक्ताओं को LPG गैस की आपूर्ति दी जा रही है.

बुकिंग के लिए नए नियम

गैस वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्रों में अंतिम सिलेंडर डिलीवरी के 25 दिनों बाद तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों बाद ही नए सिलेंडर की बुकिंग की अनुमति निर्धारित है.

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि 6 मई तक गैस एजेंसियों के पास 11,487 सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है. वहीं 5 मई के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 14,417 बुकिंग के विरुद्ध 10,887 सिलेंडरों की डिलीवरी की गई. वर्तमान में कुल बैकलॉग 5.1 दिनों का है.

LPG की जमाखोरी एवं कालाबाजारी रोकने के लिए सभी गैस एजेंसियों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. साथ ही अधिकारियों ने गैस एजेंसियों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है.

त्वरित कार्रवाई और शिकायत निवारण

जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जिला नियंत्रण कक्ष भी संचालित किया जा रहा है. अब तक कुल 1011 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 1004 शिकायतों का निष्पादन किया जा चुका है. LPG आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या अथवा सूचना के लिए उपभोक्ता दूरभाष संख्या 06224-260233 एवं 260234 पर संपर्क कर सकते हैं.

DM का सख्त निर्देश

जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने सभी गैस एजेंसियों को पारदर्शी वितरण व्यवस्था बनाए रखने तथा कार्यालय के बाहर प्रतिदिन स्टॉक एवं वितरण तिथि की अद्यतन सूचना प्रदर्शित करने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >