बूचड़खाना बंद, गांव में तनाव समाप्त

भगवानपुर : खंड के हुसेना खुर्द गांव में पिछले 23 दिसंबर को अवैध रूप से संचालित बूचड़खाने को बंद करने को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद गांव में चार दिनों से जिले से लेकर प्रखंड स्तर के अधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर […]

भगवानपुर : खंड के हुसेना खुर्द गांव में पिछले 23 दिसंबर को अवैध रूप से संचालित बूचड़खाने को बंद करने को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद गांव में चार दिनों से जिले से लेकर प्रखंड स्तर के अधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर गांव के चप्पे-चप्पे में जमे हुए है. मंगलवार को सदर एसडीओ रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई.
बैठक में काफी संख्या में दोनों गुटों के लोगों ने खुल कर अपनी बातें रखीं. दोनों गुटों के लोगों ने अवैध रूप से संचालित बूचड़खाने को बंद कराने की बातें कीं. बैठक में महुआ के डीएसपी, एएसपी अभियान रवि शंकर चौधरी, भगवानपुर के बीडीओ और सीओ, भगवानपुर और गोरौल के थाने के थानाध्यक्ष, राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन, जिला पार्षद सदस्य इ नीरज कुमार संटु, प्रमुख वैद्यनाथ चौधरी, पंचायत के मुखिया शिव प्रसाद सुमन, सहित भगवानपुर और गोरौल प्रखंड के दर्जनों मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य, सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए . डीएसपी, महुआ ने दोनों गुटों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की.
उन्होंने लोगों को अवैध रूप से चल रहे बूचड़खाने को बंद रखने का आदेश दिया. सदर एसडीओ ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शांति बनाये रखने के लिए अभिवावकों को आगे आना होगा. उन्होंने लोगों को बताया कि बूचड़खाना स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. आगे कानून जो भी अपने हाथ में लेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि शांति सौहार्द बनाये रखने में दोनों गुटों के लोग प्रशासन को सहयोग करें. गांव में विधि व्यवस्था कायम रहे, इसकी जिम्मेवारी भी सभी लोगों की होगी .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >