नोटबंदी विरोधी अभियान में पूर्व मंत्री डॉ रघुवंश ने लिया हिस्सा

हाजीपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ रघुवंश प्रसाद सिंह ने नोटबंदी के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा चलाये जा रहे जनजागरण अभियान में हिस्सा लिया. जिले के भगवानपुर प्रखंड के किरतपुर राजाराम, रतनपुरा, सैदपुर बिजली, शेखोपुर ढढ़िया आदि गांवों में कार्यकर्ताओं के साथ घूम कर डाॅ सिंह ने लोगों को नोटबंदी […]

हाजीपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ रघुवंश प्रसाद सिंह ने नोटबंदी के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा चलाये जा रहे जनजागरण अभियान में हिस्सा लिया.

जिले के भगवानपुर प्रखंड के किरतपुर राजाराम, रतनपुरा, सैदपुर बिजली, शेखोपुर ढढ़िया आदि गांवों में कार्यकर्ताओं के साथ घूम कर डाॅ सिंह ने लोगों को नोटबंदी से हो रहे नुकसान की जानकारी दी. उन्होंने लोगों से 28 दिसंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित महाधरना कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की. मौके पर राजद नेता एवं पूर्व जिला पार्षद केदार प्रसाद यादव, पार्टी नेत्री मंजू सिंह, मनोज राय, रामदयाल दास अन्य उपस्थित थे.

मनोज दास, अरविंद राय, मो. अजमुल्लाह, मो. शमशुद्दीन, मो. जफर, मो. सैफी समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >