प्रकाश पर्व को लेकर शहर के होटलों में की गयी छापेमारी
हाजीपुर : पटना में रविवार से शुरू हुए प्रकाश पर्व में विधि-व्यवस्था बनाये रखने और सुरक्षा की दृष्टि से शनिवार की देर रात शहर के होटलों में छापेमारी की गयी. एसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने होटलों में छापेमारी की. पुलिस ने दो अलग-अलग होटलों के कमरे से दो युवकों को रंगेलियां मनाते गिरफ्तार किया. दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया.
इस दौरान देह व्यापार में लिप्त दो युवतियों को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने पर ले आयी. पूछताछ के बाद दोनों युवतियों को थाने से छोड़ दिया गया. गिरफ्तार युवकों में सीवान के बडिया थाना क्षेत्र के परवा गांव का इमाउद्दीन अंसारी और समस्तीपुर के राकेश कुमार शामिल हैं. पुलिस ने इमाउद्दीन अंसारी को शहर के सिनेमा रोड स्थित एक होटल से, जबकि राकेश को डाकबंगला चौक स्थित एक होटल से रंगरेलियां मनाते धर दबोचा.
