हाजीपुर : करताहां थाना क्षेत्र के टारां गांव में दो पक्षों के बीच हुए जमीन विवाद में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भरती कराया गया. घायल राजकुमारी देवी मोहन राय की पत्नी है. इस संबंध में घायल राजकुमारी देवी ने बताया कि पूर्वजों द्वारा दी गयी जमीन के बंटवारे को लेकर मेरे पड़ोसियों ने मेरे घर के पुरुषों की अनुपस्थिति में मेरे साथ मारपीट किया.
उन्होंने अपने पड़ोसी लड्डू राय समेत तीन लोगों पर लाठी डंडे से मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है. घायल पीड़िता राजकुमारी देवी ने बताया कि जमीन के विवाद में मेरे पड़ोसियों ने मुझे घर में अकेला देख कर अपनी पुरानी दुश्मनी भी निकाली है तथा मेरे साथ छेड़छाड़ भी की, जिसका विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट की है.
