बेटी के ससुराल में पिता ने पेड़ से लटककर दे दी जान

वैशाली : बिहार के वैशाली में ब्लॉक चौक के समीप बेटी के ससुराल में आये एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मोहन साह लालगंज थाना क्षेत्र के प्रतापटाडकेरहने वाले थे.वह आसनसोल में रहकर मोबाइल की दुकान चलाते थे. छह माह पूर्व ही […]

वैशाली : बिहार के वैशाली में ब्लॉक चौक के समीप बेटी के ससुराल में आये एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मोहन साह लालगंज थाना क्षेत्र के प्रतापटाडकेरहने वाले थे.वह आसनसोल में रहकर मोबाइल की दुकान चलाते थे. छह माह पूर्व ही उन्होंने अपनी लड़की की शादी वैशाली थाना क्षेत्र के गोला चौक निवासी मनोज साह के पुत्र अंकित कुमार के साथ की थी.

मृतक अपनी लड़की के ससुराल आया हुएथे और पिछले 20 दिनों से यही पर रह रहेथे. शानिवार की शामपांच बजे अपनी बेटी को यह बोल कर घर से निकलेथे कि चाय पीने चौक पर जा रहा हूं. देर शाम घर वापस नहीं लौटने पर परिजनोंने देर रात तक काफी खोजबीन की. सुबह में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटके होने की बात क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी.

सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की. घटनास्थल पर उपस्थित परिजनों ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त थे. उसका इलाज भी कई जगह चल रहा था. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची वैशाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >