मंगुराही में धीरे-धीरे सामान्य हो रही स्थिति

महुआ : थाना क्षेत्र के मंगुराही पंचायत अंतर्गत शर्मा गांव में गुरुवार को मिली एक प्रेमी युवक का शव को लेकर घंटों हुई हंगामा को लेकर दो गुटों के बीच हुई तनाव के तीन दिन बाद शनिवार से माहौल शांत होने लगा. गांव के दोनों गुटों के लोगों में पहले की तरह आपसी संबंध बरकरार […]

महुआ : थाना क्षेत्र के मंगुराही पंचायत अंतर्गत शर्मा गांव में गुरुवार को मिली एक प्रेमी युवक का शव को लेकर घंटों हुई हंगामा को लेकर दो गुटों के बीच हुई तनाव के तीन दिन बाद शनिवार से माहौल शांत होने लगा. गांव के दोनों गुटों के लोगों में पहले की तरह आपसी संबंध बरकरार होते ही स्थिति सामान्य होने लगी है.

मालूम हो कि इस पंचायत के भागवतपुर तरौरा गांव के एक 20 वर्षीय युवक ऑटो चालक विरचंद्र कुमार की हत्या प्रेम प्रसंग में एक गुट के लोगों द्वारा साक्ष्य मिटाने की नीयत से प्रेमिका के घर के पीछे ही शर्मा गांव में इकड़ी की झाड़ी में फेंक दिया गया था. घर से चार दिन पूर्व रविवार को प्रेमिका के बुलाने पर उसके घर शर्मा पहुंचे विरचंद्र पहले लापता था. जिस कारण उसके परिजनों में बेचैनी बनी हुई थी. चालक के खोजबीन के क्रम में यह पता चला कि उसकी हत्या कर शव को झाड़ी में फेंका गया है, तो इसकी खबर जंगल में लगी आग की तरह फैली और कुछ ही देर में युवक की शव देखने के लिये हजारों लोगों की भीड़ उमर पड़ी थी.

चार दिन पहले घर से निकला युवक की हत्या पंचायत में ही एक गुट के द्वारा कर शव फेंक दिये जाने से माहौल पूरी तरह से बिगड़ गया था. आक्रोशित लोगों द्वारा हत्यारों के घर पर चढ़कर तोड़फोड़ करने के बाद आगजनी करने की कोशिश भी की गयी थी. घटना से आक्रोशित लोग पूरी तरह से उत्तेजित हो गये थे. जिसे देख स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ-साथ डीएम, एसपी के अलावे आइजी, डीआइजी तक घटना स्थल पर पहुंच घंटों लोगों को समझाते रहे. इस दौरान पंचायत में बिगड़ी माहौल को शांत कर शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से पंचायत के हर एक मोड़ पर काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया गया था. गांव में हुए दो गुटों के बीच तनाव के तीसरे दिन स्थिति सामान्य देखी गयी. इसके बावजूद भी पुलिस बल के जवान पंचायत में कैंप कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >