167 समूहों के बीच ऋण की राशि वितरित

भगवानपुर : प्रखंड के होटल मुस्कान, भगवानपुर के सभागार में जीविका द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह का ऋण वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन बैंक आॅफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक सुधी रजंन पाठी ने किया. कार्यक्रम में भगवानपुर प्रखंड में गठित 120 एवं लालगंज प्रखंड के 47 समूहों के बीच 50-50 हजार रुपये की ऋण राशि की […]

भगवानपुर : प्रखंड के होटल मुस्कान, भगवानपुर के सभागार में जीविका द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह का ऋण वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन बैंक आॅफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक सुधी रजंन पाठी ने किया. कार्यक्रम में भगवानपुर प्रखंड में गठित 120 एवं लालगंज प्रखंड के 47 समूहों के बीच 50-50 हजार रुपये की ऋण राशि की पासबुक आंचलिक प्रबंधक श्री पाठी ने अपने हाथों वितरित की. उपस्थित समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए श्री पाठी ने कहा कि जीविका द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह के गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए बैंक द्वारा दिये गये ऋण काफी सहयोगात्मक होगा.

बशर्ते की समूह को मिले ऋण का सही जगह और सही कामों में लगाया जाये. कार्यक्रम में बैंक आॅफ इंडिया के वरीय प्रबंधक केबी सिंह, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक शशिकांत कुमार जाब्स, प्रबंधक अपराजिता कुमारी, भगवानपुर एवं लालगंज के शाखा प्रबंधक देवव्रत शर्मा, ज्योति कुमार, जीविका के भगवानपुर एवं लालगंज के प्रखंड के प्रबंधक संजीत कुमार एवं रंजीत झा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >