धूप निकलने से लोगों को मिल रही राहत

बुधवार को न्यूनतम तापमान 13 िडग्री रहा हाजीपुर : घने कोहरे और धुंध से जिले के लोगों को कुछ दिनों से राहत मिली है और उन्हें सुबह से ही सूर्य के दर्शन हो रहे हैं. लेकिन, ठंड से लोगों को कोई राहत नहीं मिली. सुबह की धूप से ऐसा लगा कि आज ठंड से कुछ […]

बुधवार को न्यूनतम तापमान 13 िडग्री रहा

हाजीपुर : घने कोहरे और धुंध से जिले के लोगों को कुछ दिनों से राहत मिली है और उन्हें सुबह से ही सूर्य के दर्शन हो रहे हैं. लेकिन, ठंड से लोगों को कोई राहत नहीं मिली. सुबह की धूप से ऐसा लगा कि आज ठंड से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं ठंडी हवा के कारण दोपहर का तापमान में कोई खास असर नहीं दिखा और दोपहर का तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हवा की रफ़्तार 2 किलोमीटर प्रति घंटे और आर्द्रता 71 प्रतिशत रही. ठंड के कारण शाम से ही लोग अपने घरों में बंद हो जाते है. रेल मंडल में कई ट्रेनों का परिचालन लेट लिंक के कारण बाधित है.
विलंब से हो रहा ट्रेनों का संचालन
स्टेशन पर दिये सूचना पट के अनुसार मंगलवार वाली गाड़ी संख्या 12562/12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस उप और डाउन बुधवार को भी नहीं पहुंची. स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस उप 30 घंटे लेट चल रही थी और डाउन 20 घंटे लेट थी. वहीं गाड़ी संख्या 14673 शहीद एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 11124 ग्वालियर बरौनी मेल 10-10 घंटे लेट चल रही थीं. इसके अलावा सूचना पट पर चार-पांच ऐसी ट्रेनें थीं, जो लेट लिंक की वजह से पांच से सात घंटे लेट चल रही थीं. ट्रेनों की लेट-लतीफी का यह हाल तब है, जब रेल मंडल द्वारा पचास से अधिक ट्रेनों का परिचालन रद्द किया हुआ है. इन ट्रेनों में कई सुपरफास्ट ट्रेनें हैं और कई पैसेंजर ट्रेनें भी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >