28-29 जनवरी को होगा महनार महोत्सव

महनार : आगामी 28-29 जनवरी को महनार महोत्सव के होनेवाले आयोजन को लेकर महनार प्रखंड सभागार में महनार अनुमंडल के महनार, सहदेई बुज़ुर्ग और देसरी प्रखंड के सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की एक बैठक प्रखंड सभागार में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडलाधिकारी रवींद्र कुमार ने किया, जबकि संचालन डीसीएलआर ललित कुमार सिंह […]

महनार : आगामी 28-29 जनवरी को महनार महोत्सव के होनेवाले आयोजन को लेकर महनार प्रखंड सभागार में महनार अनुमंडल के महनार, सहदेई बुज़ुर्ग और देसरी प्रखंड के सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की एक बैठक प्रखंड सभागार में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडलाधिकारी रवींद्र कुमार ने किया,

जबकि संचालन डीसीएलआर ललित कुमार सिंह ने की. बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ ने कहा कि महनार महोत्सव पर निकलने वाली स्मारिका के लिए 31 दिसंबर तक अनुमंडल क्षेत्र की कृतियों से जुड़ी आलेख क्षेत्र के कोई भी व्यक्ति ऑफिस में जमा करवा सकते हैं. जिन पर स्मारिका कमेटी द्वारा विचार कर छापा जायेगा. उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से स्कूली बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बच्चों तैयार करने को कहा है जिनका टेस्ट बीआरसी स्तर पर चयन कमेटी द्वारा तय तिथि पर लिया जा सके,

चयनित बच्चे ही महोत्सव के मंच तक पहुंच सकेंगे. बैठक को डीसीएलार ललित कुमार ने संचालन करते हुए पूर्व की भांति लोगों से सहयोग कर सफल बनाने की अपील की, और महोत्सव पर किये जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में अपने सुझाव से सदन को अवगत कराया. महनार महोत्सव के पूर्व अध्यक्ष डॉ प्रफुल्ल कुमार सिंह मौन ने स्मारिका के लिए लोगों से आलेख समय पर जमा करने की अपील की क्योंकि स्मारिका छपने के समय की पाबंदी होती है. महोत्सव के वरीय सदस्य मनोज मेहता ने भागलपुर की संस्कृति कर्मियों की टीम को शामिल करने और अन्य कई सुझाव दिये. बैठक में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष ने आम लोगों को बैठक की सूचना नहीं होने की बात रखी तो एसडीओ ने कहा कि आज शिक्षकों की बैठक थी दूसरे दिन आम लोगो की बैठक बुलायी जायेगी. बैठक में तीनों प्रखंड के बीडीओ, सीओ, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, ज्ञानेंद्र, कृत्यनंद सिंह, रवि कुमार सिंह, कलीम अशरफ आदि पत्रकार के अलावा अन्य लोग शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >