हथियारबंद अपराधियों ने दुकान पर की लूटपाट

जानलेवा हमला कर दंपती को किया घायल बिदुपुर : थाने के नावानगर बाजार के प्रसिद्ध गल्ला व्यवसायी की दुकान पर चढ़ कर हथियारबंद अपराधियों ने घायल कर जम कर लूटपाट की. हाजीपुर-महनार रोड के कई किराना कारोबारियों में प्रसिद्ध किराना कारोबारी के साथ शुक्रवार के सुबह रंगदारी का राशि भुगतान नहीं किये जाने को लेकर […]

जानलेवा हमला कर दंपती को किया घायल
बिदुपुर : थाने के नावानगर बाजार के प्रसिद्ध गल्ला व्यवसायी की दुकान पर चढ़ कर हथियारबंद अपराधियों ने घायल कर जम कर लूटपाट की. हाजीपुर-महनार रोड के कई किराना कारोबारियों में प्रसिद्ध किराना कारोबारी के साथ शुक्रवार के सुबह रंगदारी का राशि भुगतान नहीं किये जाने को लेकर दो हथियारबंद अपराधियों ने दुकान सह मकान पर चढ़ कर जानलेवा हमला कर पति-पत्नी दोनों को घायल कर दिया.
जान बचा कर थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराने आये व्यवसायी के अनुसार महेश कुमार चौधरी नावानगर निवासी ने बताया कि पूर्व से उनसे रंगदारी की मांग की जा रही थी. शुक्रवार की अहले सुबह दो व्यक्ति गांव के संतोष कुमार एवं विनोद कुमार उर्फ रामेश्वर और अन्य दुकान पर आये और बोले की रंगदारी का पैसा दो. विरोध करने पर पिस्तौल के बट से सर पर प्रहार किया. जब उन्होंने शोर मचाया, तो उसकी पत्नी घर से बाहर आयी, उसके ऊपर भी प्रहार कर उसे घायल कर दिया और गल्ले में रखे 50 हजार रुपये लूट लिये और जाते-जाते दहशतगर्दी कायम करने के लिए फायर करते हुए निकल गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >