मुखिया ने सीओ को दी जान से मारने की धमकी

महनार : अंचलाधिकारी चौधरी राम ने महनार थाने में लावापुर महनार के मुखिया सर्वेंद्र राय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मुखिया द्वारा बाढ़ राहत में नाजायज लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा था. जब अंचलाधिकारी ने नाजायज सूची को बैंक में […]

महनार : अंचलाधिकारी चौधरी राम ने महनार थाने में लावापुर महनार के मुखिया सर्वेंद्र राय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मुखिया द्वारा बाढ़ राहत में नाजायज लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा था. जब अंचलाधिकारी ने नाजायज सूची को बैंक में भेजने से इनकार किया, तो मुखिया ने उनके कार्यालय में घुस कर जान से मार देने की धमकी दी. मुखिया ने कहा कि अगर मेरा काम नहीं हुआ, तो जिस कुरसी पर बैठे हो,

उसी कुरसी पर बांध कर नदी में फेंक देंगे. इस संबंध में अंचलाधिकारी ने बताया कि मुखिया द्वारा पूर्व में बाढ़ राहत के लिए अपने पंचायत के 138 लोगों का नाम दिया गया था. उन 138 लोगों के राहत राशि के भुगतान के लिए राशि बैंक को भेज दी गयी थी. उसके बाद मुखिया ने 123 की सूची उनकी बिना सहमति के जमा की और पुनः 916 लोगों की अलग से सूची दी और कहा कि इन लोगों की भी राशि बैंक में भेज दीजिए. श्री राम ने जब मुखिया से कहा कि इन सबों की जांच कराने के बाद कुछ होगा.

इसी बात पर मुखिया ने कार्यालय में घुस कर जान से मार देने की धमकी दी. अंचलाधिकारी ने कहा कि इस संबंध में जिला पदाधिकारी, एसडीओ महनार, एसपी वैशाली, डीएसपी महनार, डीसीएलआर महनार एवं बीडीओ महनार को लिखित सूचना दी. इसके बाद मुखिया के विरुद्ध जान से मार देने की धमकी देने, सरकारी कार्य में बाधा करने आदि को लेकर महनार थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. सीओ का कहना है कि सूची को पास कर बैंक में भेजने के लिए मुखिया ने प्रथम बार धमकी दी थी, तो वे चुप रह गये थे, किंतु जब दूसरी बार पुनः धमकी दी, तब उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करायी है.

बाढ़ राहत में लोगों को लाभ पहुंचाने का बनाया जा रहा था दबाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >