गड़बड़ी करने वाली पीडीएस दुकानों पर होगी कार्रवाई

अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक में सदस्यों ने उठाई क्षेत्र की समस्याएं हाजीपुर : अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक में सदस्यों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया और समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की. समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को आहूत बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी रवींद्र कुमार ने की. बैठक […]

अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक में सदस्यों ने उठाई क्षेत्र की समस्याएं

हाजीपुर : अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक में सदस्यों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया और समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की. समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को आहूत बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी रवींद्र कुमार ने की. बैठक में हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह, वैशाली विधायक राजकिशोर सिंह, जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज कुमार, नगर परिषद के सभापति हैदर अली समेत अन्य सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे. बैठक में सदस्यों ने एसइसीसी सूची में नाम नहीं होने के कारण लोगों को राशन कार्ड नहीं मिलने का मुद्दा उठाया. इस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि एसइसीसी सूची के सर्वेक्षण का काम चल रहा है. करीब पांच हजार अपात्र परिवारों को नोटिस जारी किया गया है. उनका पक्ष जान कर राशन कार्ड रद्द करने की कार्रवाई की जायेगी.
राशन कार्ड से वंचित लोग आरटीपीएस के माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. बैठक में कई सदस्यों द्वारा समय पर राशन नहीं मिलने की बात कही गयी है. एसडीओ ने सदस्यों को जानकारी दी कि सितंबर माह तक का उठाव पूरा हो चुका है, जिसका वितरण किया जा रहा है. अक्तूबर महीने के भी राशन का उठाव शुरू हो गया है. बैठक में सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि राशन-केरोसिन वितरण में सही वजन और सही दाम को सुनिश्चित करें. एसडीओ ने बताया कि जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के खिलाफ गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर त्वरित जांच के लिए टीम गठित की गयी है. गड़बड़ी करने वाले 13 पीडीएस दुकानों के लाइसेंस रद्द किये गये हैं. यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
मरीजों की सुविधा के लिए मिले पांच एंबुलेंस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >