प्रेम, शांति व भाइचारे का दिया पैगाम

पटेढ़ी बेलसर में जुलूस निकालते लोग व महुआ में जुलूस निकालते लोग. जवानों, बच्चों व बुजुर्गों में दिखा असीम उत्साह हाजीपुर : पैगंबर हजरत मोहम्मद साहेब के जन्मदिवस के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. सारा जहां आमद-ए-रसूल, मरहबा, मरहबा का नारा बुलंद करते हुए अकीदतमंदों का जुलूस नगर के विभिन्न इलाकों से निकला. मदरसों, मसजिदों […]

पटेढ़ी बेलसर में जुलूस निकालते लोग व महुआ में जुलूस निकालते लोग.

जवानों, बच्चों व बुजुर्गों में दिखा असीम उत्साह
हाजीपुर : पैगंबर हजरत मोहम्मद साहेब के जन्मदिवस के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. सारा जहां आमद-ए-रसूल, मरहबा, मरहबा का नारा बुलंद करते हुए अकीदतमंदों का जुलूस नगर के विभिन्न इलाकों से निकला. मदरसों, मसजिदों एवं खानकाहों से निकल कर बच्चे, जवान, बूढ़े अदब-ओ-एहतराम के साथ नगर के जढुआ स्थित हजरत मामू-भांजा, खानदान-ए-ख्वाजा गरीब नवाज की मजार पर पहुंचे. मजार पर चादरपोशी और फातेहा खानी की गयी. मुल्क में अमन, भाइचारे और खुशहाली के लिए दुआ की गयी. नगर के गंज, पठान टोली स्थित नूरी जामा मसजिद से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया.
मदरसा नूरिया अनवारूल उलूम के सचिव हाजी मास्टर अयूब सलमानी के नेतृत्व में निकाले गये जुलूस में मदरसे के मौलाना सरमद रजा, मो. मकसूद समेत अन्य अकीदतमंद शामिल थे. नगर के मतवाला अखाड़े से निकाले गये जुलूस-ए-मोहम्मदी में मदरसा तेलिया में पढ़ने वाले बच्चों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया. मो. जावेद पप्पू, मदरसा सचिव मो. हारून रसीद, हीरा सरदार, नासिर सरदार, मो. नेसार, मो. सेराज समेत अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभायी. इधर, नगर के चौधरी मुबारक अली मुहल्ले से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. मौलाना दीदार अली निजामी के नेतृत्व में निकाले गए जुलूस में सफी
आलम, मो. शहजाद, मो. मेराज, मो. इम्तेयाज, मो. जमालउद्दीन, मो. जावेद, अली इमाम, मो. खुर्शीद, जुबेर आलम समेत सैकड़ों अकीदतमंदों ने शिरकत की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >