लूटे गये सामान के साथ दो धराये

महुआ : मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर और महुआ थानाें की पुलिस ने संयुक्त रूप से लूटे गये ट्रक के सामान को शुक्रवार को बरामद कर लिया. अपराधियों ने ट्रक और उस पर लदे सामान को अहियापुर थाना क्षेत्र से 18 नवंबर को लूट लिया था. मामले में संलिप्त दो आरोपितों को भी पुलिस ने धर […]

महुआ : मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर और महुआ थानाें की पुलिस ने संयुक्त रूप से लूटे गये ट्रक के सामान को शुक्रवार को बरामद कर लिया. अपराधियों ने ट्रक और उस पर लदे सामान को अहियापुर थाना क्षेत्र से 18 नवंबर को लूट लिया था. मामले में संलिप्त दो आरोपितों को भी पुलिस ने धर दबोचा. पकड़े गये अपराधियों के पास से पुलिस ने एक लाख रुपये से ज्यादा नकद भी बरामद किये. लूटे गये ट्रक पर वस्त्र, पाइप, कील, कंबल के साथ तकरीबन 20 लाख रुपये मूल्य का सामान था, जिसे अपराधियों ने महुआ थाना क्षेत्र के फुलवारिया गांव में एक घर में छुपा कर रखा था.
इसकी जानकारी अहियापुर पुलिस को मिली. जिस पर गुरुवार को महुआ पुलिस के सहयोग से रात में फुलवारिया गांव में सुरेश राय के घर में छापेमारी कर लूट के सभी सामान को बरामद कर लिया. मौके से ही सुरेश के पुत्र राहुल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार राहुल की निशानदेही पर पुलिस ने क्षेत्र के गरजौल पहाड़पुर गांव से मामले में संलिप्त आरोपित पप्पू राय को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बाद में पुलिस बरामद सभी समान को लेकर थाने चली आयी. गिरफ्तार दोनों युवकों के पास से नकद एक लाख दो हजार भी बरामद किये गये हैं. बताया गया है कि पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों युवक पहले मुजफ्फरपुर में ही रह कर कपड़ा की दुकान में मजदूरी करते थे, जहां से कुछ माह पूर्व किसी बात को लेकर दुकान मालिक ने निकाल दिया था. पुलिस ने कहा कि पहाड़पुर से गिरफ्तार किया गया पप्पू आर्म्स एक्ट के तहत जेल भी जा चुका है.
क्या कहते हैं अधिकारी
मुजफ्फरपुर से लूटे गये ट्रांसपोर्ट का सामान महुआ के फुलवारिया गांव में एक घर में छुपा कर रखा गया था. मुजफ्फरपुर पुलिस के साथ महुआ पुलिस ने बीती रात फुलवारिया पहुंच सुरेश राय के घर से तकरीबन 20 लाख मूल्य के लूट का सामान व एक लाख दो हजार नकद बरामद कर मामले में संलिप्त दो युवकों को गिरफ्तार कर सुपुर्द कर दिया गया है.
भागीरथ प्रसाद, थानाध्यक्ष महुआ
ट्रांसपोर्ट मालिक विक्रम ने ट्रक के साथ लगभग लाखों रुपये मूल्य के सामान लूटे जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. सूचना मिली कि लूट का सामान महुआ के इस पर जिले के कई थानों की पुलिस से संपर्क कर महुआ पुलिस के सहयोग से बीती रात सामान की बरामदगी के साथ दो अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया.
गणपति ठाकुर, थानाध्यक्ष अहियापुर मुजफ्फरपुर
बिदुपुर. थाने के रजासन कंचनपुर पंचायत में गुरुवार की रात्रि चोरों ने महिला शिक्षक के घर में दरवाजे के मुख्य गेट के ग्रिल का ताला काटकर घर के भीतर शयनकक्ष का दरवाजा तोड़ कर जेवर, जेवरात समेत नकद की चोरी कर ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला शिक्षक फिरदौस परबीन महनार राजकीय मध्य विद्यालय बालक में पदस्थापित हैं. बीते बुधवार को वह महनार अपनी बुआ के लड़के की शादी में शरीक होने गयी गुरुवार को शादी के दिन उनका पति भी घर को बंद कर शादी में शरीक होने चला गये. घर में किसी के नहीं होने का फायदा चोरों ने उठाया. चोरों ने अलमारी एवं सूटकेस तोड़ कर 20 हजार पांच सौ नकद, सोने की चेन, टीका एक, नथिया एक, कान की बाली सात जोड़े, कण का सोने का फूल एक, लॉकेट, चेन समेत दो, चांदी के आभूषण अठारह जोड़े, रिंग सोने का दो चोरी कर लिया.
बढ़ीं चोरी की घटनाएं : अचानक ठंड के बढ़ने के कारण कुहासे घेरने से चोरी की घटना में तेजी आयी है. चोर वैसे घर को चिह्नित कर लेते हैं, जिनके परिवार के लोग घर बन्द कर किसी रिश्तेदार के यहां गये हो या लगन में शादी ब्याह में सम्मिलित होने गये हो. ठंड कुहासे के कारण लोग घर में दुबके रहते हैं.
इस कारण चोर बेखौफ चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. बीते दस दिनों में चोरों ने घर में ताला लगे परिवार जो रिश्तेदार के यहा गये अलग-अलग तीन परिवार के घर में हाथ साफ किया है. अब तक खिलवत गांव, बिशनपुर राजखंड एवं रजासन में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >