नवनिर्मित प्लेटफॉर्म नंबर चार व पांच पर ट्रेनों का परिचालन शुरू

लोगों ने महसूस की राहत हाजीपुर : हाजीपुर की नवनिर्मित प्लेटफॉर्म संख्या 4 और 5 पर गाड़ियों का परिचालन शुरू हो गया है. इन दोनों प्लेटफाॅर्माें के निर्माण का काम पिछले वर्ष शुरू हुआ था. इस प्लेटफाॅर्म पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज का काम अभी पूरा नहीं हुआ है. फुटओवर ब्रिज से प्लेटफार्म पर […]

लोगों ने महसूस की राहत

हाजीपुर : हाजीपुर की नवनिर्मित प्लेटफॉर्म संख्या 4 और 5 पर गाड़ियों का परिचालन शुरू हो गया है. इन दोनों प्लेटफाॅर्माें के निर्माण का काम पिछले वर्ष शुरू हुआ था. इस प्लेटफाॅर्म पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज का काम अभी पूरा नहीं हुआ है. फुटओवर ब्रिज से प्लेटफार्म पर जाने के लिए एक ओर का रास्ता चालू कर दिया गया है. वहीं दूसरी ओर का काम अगले एक-दो हफ्ते में पूरा कर लिया जायेगा. हाजीपुर से मुजफ्फरपुर जानेवाली सभी मेल एक्सप्रेस एवं पैसेंजर गाड़ियां अब हाजीपुर स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर 4 और 5 से ही खुलेंगी. यहां देर शाम दोनों प्लेटफाॅर्मों पर यात्रियों को ट्रेन का इंतजार करते देखा गया.
इन प्लेटफाॅर्मों के बन जाने से लोगों ने काफी राहत महसूस की.
हाजीपुर स्टेशन पर भी नॉन इंटरलॉकिंग का काम पूरा : सोनपुर मंडल के घोसवर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य पूरा हो गया है. घोसवर में नॉन इंटरलॉकिंग का काम 27 नवंबर से चल रहा था, जिसे चार दिसंबर को पूरा कर लिया गया. वहीं हाजीपुर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम रविवार जोर-शोर से किया जा रहा था. स्टेशन पर चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग के काम के कारण उप और डाउन दोनों तरफ की ट्रेनें विलंब से चल रहे हैं. वहीं, हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रूट पर घोसबर हाल्ट का कायाकल्प कर उसे स्टेशन का दर्जा दो दिन पहले मिला है.
सीपीआरओ अरविंद कुमार रजक ने बताया कि हाजीपुर-घोसवर को डबल लाइन कर दिया गया है. वहीं मुजफ्फरपुर-घोसवर डबल लाइन का काम बहोत जल्द पूरा हो जायेगा.घोसवर और हाजीपुर में चल रही नन-इंटरलॉकिंग काम के कारण दो ट्रेनों को वाया पटना चलाया गया. ट्रेन संख्या 13019 बाघ एक्स और ट्रेन संख्या 15027 मौर्य एक्सप्रेस का परिचालन पटना के रास्ते चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >