प्लेटफॉर्म संख्या 4 और 5 पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री.

नन-इंटरलॉकिंग से परिचालन बाधित हाजीपुर : मुजफ्फरपुर रेलखंड के घोसवर स्टेशन पर नन-इंटरलॉकिंग का काम पूरा होने के बाद, हाजीपुर स्टेशन पर नन-इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है. नॉन-इंटरलॉकिंग के काम से सभी ट्रेनें विलंब से चल रही हैं. सूचना पटल की जानकारी के अनुसार दर्जनों ट्रेनें पांच-से-छह घंटे लेट हैं. ट्रेन नंबर 12491 मुजफ्फरपुर-जम्मू […]

नन-इंटरलॉकिंग से परिचालन बाधित

हाजीपुर : मुजफ्फरपुर रेलखंड के घोसवर स्टेशन पर नन-इंटरलॉकिंग का काम पूरा होने के बाद, हाजीपुर स्टेशन पर नन-इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है. नॉन-इंटरलॉकिंग के काम से सभी ट्रेनें विलंब से चल रही हैं. सूचना पटल की जानकारी के अनुसार दर्जनों ट्रेनें पांच-से-छह घंटे लेट हैं. ट्रेन नंबर 12491 मुजफ्फरपुर-जम्मू मौरध्वज एक्स अनिश्चित विलंब से चल रही हैं. वहीं नंबर संख्या 15232 गोंदिया -बरौनी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 15560 अहमदाबाद दरभंगा जनसाधारण सात से आठ घंटे लेट चल रही हैं. इसके अलावा अन्य सभी ट्रेन चार-पांच घंटे लेट चल रही हैं.
एक-दो सप्ताह में पूरा हो जायेगा काम
हाजीपुर प्लेटफॉर्म संख्या 4 और 5 पर ट्रेन पर ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है. सोनपुर की ओर से जानेवाला फुट ओवरब्रिज भी चालू कर दिया गया है. कुछ काम प्रक्रियाधीन है, जिसे अगले एक-दो हफ्ते में पूरा कर लिया जायेगा.
दिलीप कुमार, सीनियर डीसीएम, सोनपुर मंडल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >