हाजीपुर : घोसवर स्टेशन पर 27 नवंबर से चार दिसंबर तक रेल ट्रैक पर तकनीकी काम चल रहा है. इंटरलॉकिंग के काम के कारण दो ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों को पटना से बरौनी के रास्ते चलाया जा रहा है. इसके कारण स्टेशन पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पर रहा है. इंटरलॉकिंग के चल रहे काम से अनजान कई यात्री ट्रेनों के वास्तविक समय पर स्टेशन पर आ जाते हैं, जिन्हें ट्रेनों के लेट होने की जानकारी मिल रही है.
सीटीआइ मेरी नोर अंजलि तोपानो ने बताया कि घोसवर स्टेशन पर इंटरलॉकिंग का काम चार दिसंबर तक चलेगा. इसके कारण मुजफ्फरपुर स्टेशन से आनेवाली ट्रेन अभी पांच से छह घंटे लेट चल रही है. उन्होंने बताया कि अचानक हुए मौसम परिवर्तन और कुहासे की वजह से अभी किसी ट्रेन का परिचालन बाधित होने की जानकारी नहीं मिली है.
