हाजीपुर : जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर हंगामा करते एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के वक्त वह शराब की नशे की हालत में दिख रहा था. सबसे पहले उसकी मेडिकल जांच करायी गयी, फिर जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार युवक भगवानपुर थाने के बहादुरपुर गांव का रहने वाला सीताराम सह का पुत्र सुदामा सह है.
स्टेशन पर शराब पीकर आने के बाद वह हंगामा करने लगा. इस बात की जानकारी मिलने पर जीआरपी की पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. मेडिकल जांच में डाक्टरों ने बताया कि उसने काफी ज्यादा शराब पी रखी है. इसके बाद उसको थाने में बंद कर दिया गया. एक्साइज विभाग की टीम ने उसे रेल न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया.
