महनार में कटे-फटे नोटों के आने से हुआ हंगामा

महनार : ग्रामीण बैंक चमरहरा में एरिया ऑफिस से फटे, कटे और मैले कुचले सौ-सौ के नोट आने पर खाताधारकों ने हंगामा किया. विदित हो कि बैंक में तीन दिनों से पासबुक का नंबर लगाकर इंतजार कर रहे थे. उन्हें जब शाखा प्रबंधक विशेश्वर पासवान ने जानकारी दी, तो पैसे के अभाव झेल रहे गरीब […]

महनार : ग्रामीण बैंक चमरहरा में एरिया ऑफिस से फटे, कटे और मैले कुचले सौ-सौ के नोट आने पर खाताधारकों ने हंगामा किया. विदित हो कि बैंक में तीन दिनों से पासबुक का नंबर लगाकर इंतजार कर रहे थे. उन्हें जब शाखा प्रबंधक विशेश्वर पासवान ने जानकारी दी, तो पैसे के अभाव झेल रहे गरीब असहाय लोगो पर मुसीबत टूट पड़ी है, क्योंकि शनिवार को और रविवार को बैंक बंद रहेगा. कुछ लोगों ने तो स्टेट बैंक में अपने रुपये ट्रांसफर करवाये, किंतु काफी संख्या में लोग निराश होकर घर लौट गये.
नोटबंदी से परेशान हैं किसान
पातेपुर. नोटबंदी से परेशानी को लेकर किसानों में काफी परेशानी हो रही है. दिनों दिन किसानों के होश उड़ते जा रहे हैं. किसानों को खाद-बीज के लिए काफी परेशानी हो रही है. बड़ी परेशानी के बाद किसान ने बैंक मे पैसा जमा कर रखा था कि समय से अपना खेती कर सकेंगे, लेकिन बैंक से पैसे निकासी न होने से किसान काफी चिंतित हैं कि गेहूं और तोरी कि बुआई कैसे करेंगे. खाद बीज की कोई व्यवस्था नही हो पा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >