तीन बोतल शराब के साथ एक धराया

राजापाकर : एक टेंपो ड्राइवर के घर से तीन शराब की बोतलें पकड़ी गयी हैं. घटना बैकुंठपुर ग्राम के गंगाजल ग्राम की है. गांव में निवासी परशुराम सिंह का पुत्र राजीव कुमार, जो पेशे से टेंपो ड्राइवर है, हाजीपुर-राजापाकर के बीच टेंपो चलाने का कार्य करता है. रात्रि गश्ती में मंगलवार को थानाध्यक्ष अरविंद कुमार […]

राजापाकर : एक टेंपो ड्राइवर के घर से तीन शराब की बोतलें पकड़ी गयी हैं. घटना बैकुंठपुर ग्राम के गंगाजल ग्राम की है. गांव में निवासी परशुराम सिंह का पुत्र राजीव कुमार, जो पेशे से टेंपो ड्राइवर है, हाजीपुर-राजापाकर के बीच टेंपो चलाने का कार्य करता है. रात्रि गश्ती में मंगलवार को थानाध्यक्ष अरविंद कुमार को गुप्त सूचना मिली कि राजीव कुमार अवैध ढंग से शराब बेचने का कार्य करता है.

उस सूचना के आधार पर बीती रात उसके घर पर थाना प्रभारी अरविंद कुमार, एसआइ रामधारी प्रसाद मेहता सैप बलों के साथ राजीव कुमार के गंगा जल निवास स्थान पर पहुंचे, तो राजीव कुमार अपने घर पर बैठा था. पुलिस को देख कर वह घबराने लगा तथा भागने का प्रयास किया, जिसे सैप बलों के सहयोग से पकड़ा गया. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर पकड़े गये आरोपित को कागजी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >