15 हजार से डेढ़ लाख तक के पलंग उपलब्ध है मेले में

मेले में सजा पलंग बाजार. सोनपुर : मेला में लकड़ी बाजार के अपने ग्राहक हैं और इस बाजार के खरीददार भी कम नहीं हैं. ग्रामीण इलाकों के लोग अपने घरों में आयोजित विवाह के लिए भी मेला से फर्नीचर खरीद रहे हैं. मेला में बॉक्स पलंग,टेबल,कुर्सी,अलना,डाइनिंग टेबल,टी टेबल आदि के एक से एक रेंज मेला […]

मेले में सजा पलंग बाजार.

सोनपुर : मेला में लकड़ी बाजार के अपने ग्राहक हैं और इस बाजार के खरीददार भी कम नहीं हैं. ग्रामीण इलाकों के लोग अपने घरों में आयोजित विवाह के लिए भी मेला से फर्नीचर खरीद रहे हैं. मेला में बॉक्स पलंग,टेबल,कुर्सी,अलना,डाइनिंग टेबल,टी टेबल आदि के एक से एक रेंज मेला में उपलब्ध है. 15 हजार से लेकर डेढ़ लाख तक के पलंग लकड़ी बाजार में उपलब्ध है.
कुछ खरीदार ऑर्डर भी बूक करा रहे है. पलंग की दुकान लेकर वैशाली जिले के लालगंज से आये रामजी शर्मा ने बताया कि हर साल वे अपनी पलंग की दुकान यहां लाते है. सोफा सेट के भी कई नये मॉडल को लेकर वह मेले मे पहुंचे है. ग्राहक उसे पसंद भी कर रहे है. पलंग बाजार के आगे पुराने ज़माने के हथियारों की दुकानें सजी है जहां भाला,बरछी,कृपाण,तलवार आदि हथियार सजे हैं.बहुसंख्यक खरीदार तलवार खरीदते दिखते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >