बिस्कुट फैक्टरी में मशीन से दब कर मजदूर की मौत

हाजीपुर : सदर अस्पताल परिसर में गुरुवार की देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब एक मजदूर की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया. मृतक 48 वर्षीय हरेंद्र राय जंदाहा थाना क्षेत्र के कजरी बुजुर्ग गांव का रहने वाला था. वह इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित अनमोल बिस्कुट फैक्टरी में हेल्पर का काम […]

हाजीपुर : सदर अस्पताल परिसर में गुरुवार की देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब एक मजदूर की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया. मृतक 48 वर्षीय हरेंद्र राय जंदाहा थाना क्षेत्र के कजरी बुजुर्ग गांव का रहने वाला था. वह इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित अनमोल बिस्कुट फैक्टरी में हेल्पर का काम करता था.

हंगामा कर रहे परिजन मुआवजा की मांग को लेकर घंटों अस्पताल में शोर मचाते रहे. घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थाने की पुलिस दल-बल के साथ सदर अस्पताल में पहुंची. सदर अस्पताल में मजदूरों के ठेकेदार रामप्रवेश सिंह ने बताया कि अनमोल बिस्कुट फैक्टरी में बिस्कुट और केक बनाया जाता है. गुरुवार को केक बनाने का काम बंद था. हरेंद्र उसी सेक्टर में अपने अन्य साथियों के साथ सफाई का काम कर रहा था.

इसी क्रम में मशीन के बेल्ट (पट्टा) में वह फंस गया. तेज गति से घूम रहे बेल्ट की चपेट में आते ही उसके शरीर के कई अंग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. वहां काम कर रहे अन्य साथियों द्वारा शोर मचाने पर मशीन को बंद किया गया. बेहोशी की हालत में उसे इलाज के लिए यहां सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. डाॅक्टरों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद उसके साथियों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी.
क्या कहते हैं पदाधिकारी
औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित एक बिस्कुट फैक्टरी में काम कर रहे एक मजदूर की मौत हुई है. मृतक की पत्नी मनिया देवी का बयान लिया जा रहा है. जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
मनोज कुमार, अवर निरीक्षक, औद्योगिक थाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >