घर में घुस महिला से छेड़खानी का प्रयास

चेहराकलां : कटहारा ओपी क्षेत्र के किशुनपुर तेलौर गांव में घर में घुस कर छेड़खानी करने व शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों द्वारा विरोध करने पर मारपीट कर घायल करने की घटना घटित हुई है. उल्लेखनीय है कि कटहारा ओपी क्षेत्र के किशुनपुर तेलौर गांव निवासी सुबोध सहनी की पत्नी पूनम देवी ने बगलगीर अमरेश […]

चेहराकलां : कटहारा ओपी क्षेत्र के किशुनपुर तेलौर गांव में घर में घुस कर छेड़खानी करने व शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों द्वारा विरोध करने पर मारपीट कर घायल करने की घटना घटित हुई है. उल्लेखनीय है कि कटहारा ओपी क्षेत्र के किशुनपुर तेलौर गांव निवासी सुबोध सहनी की पत्नी पूनम देवी ने बगलगीर अमरेश कुमार पर घर में घुस कर छेड़खानी करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्राथमिकी में छेड़खानी से बचने के लिए शोर मचाने पर पहुंचे ससुर रामसागर सहनी व भैंसूर रघुनाथ सहनी के साथ लाठी डंडे से मारपीट कर घायल करने की बात कही गई है. प्राथमिकी भुक्तभोगी महिला के द्वारा महुआ अस्पताल में दिये गये फर्द ब्यान पर महुआ थाने में दर्ज हुई है. इस मामले में गांव के रत्नेश कुमार, छठु सहनी, रामप्रवेश सहनी, रामचन्द्र सहनी, मुकेश, राजेश को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >