राजापाकर : प्रखंड क्षेत्र के सभी बैंकों में 10:00 बजे से है जमा निकासी करने के लिए लोगों की काफी भीड़ रही. स्टेट बैंक राजापाकर में सबसे ज्यादा भीड़ एवं लंबी लाइन देखी गयी. बैंक में जमा करने की कोई सीमा नहीं है लोग जितना जमा कर सके पैसे लिए जा रहे हैं. जबकि निकासी […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
राजापाकर : प्रखंड क्षेत्र के सभी बैंकों में 10:00 बजे से है जमा निकासी करने के लिए लोगों की काफी भीड़ रही. स्टेट बैंक राजापाकर में सबसे ज्यादा भीड़ एवं लंबी लाइन देखी गयी. बैंक में जमा करने की कोई सीमा नहीं है लोग जितना जमा कर सके पैसे लिए जा रहे हैं. जबकि निकासी ₹दस हजार तक मात्र हो रही है.
नये नोट हजार एवं पांच सौ के शाखा में अभी तक नहीं आये. शाखा प्रबंधक आलोक कुमार ने बताया कि कल तक नये पांच सौ एवं हजार के नोट आने की संभावना है. अभी निकासी के रूप में सौ एवं 50 के नोट दिये जा रहे हैं. बैंक शाखा शाम तक खुली रहेगी. सिर्फ खाताधारक से ही पैसा जमा लिया जा रहा है. दूसरे व्यक्ति से नहीं. काउंटर बढ़ाने के विषय में स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक से पूछने पर बताया कि स्टाफ की भारी कमी है. जिसके कारण अलग से काउंटर बनाना संभव नहीं है.
आंध्रा बैंक बैकुंठपुर में सिर्फ जमा लिया जा रहा है निकासी नहीं हो रही है. बैंककर्मी ने बताया पैसा उपलब्ध नहीं होने के कारण निकासी नहीं हो रही. ग्रामीण बैंक राजापाकर में भी जमा करने की कोई सीमा नहीं है. बशर्ते पैन कार्ड साथ में होना चाहिए. निकासी दस हजार की ही हो रही है वहां भी नये नोट नहीं आये हैं. जबकि केसीआइ निदेशक सतप्रकाश सिंह ने बताया कि सरकार की इस योजना से नकली नोट कारोबारियों का सफाया हो जायेगा.