हाजीपुर : प्रखंड के दयालपुर पंचायत के वार्ड 9 में शनिवार शाम एक वृद्ध किसान के घर में आग लग गयी. आग लगने से उसके घर का सारा सामान जलकर राख हो गया. आग लगने के समय किसान देवेंद्र राय अपने परिवार के साथ घर से आधा किलोमीटर दूर छठ घाट पर पड़ोसियों के साथ गये थे. आग लगने का कारण गैस सिलिंडर का लीक होना बताया जाता है.
सिलिंडर में आग लगने के बाद उसके धमाके से आसपड़ोस के लोग वहां एकत्रित हो गये. लोगों के आते-आते काफी देर हो गयी थी और किसान का सारा सामान जलकर राख हो गया. छठ पर्व में व्यस्त लोगों ने किसी तरह आस-पड़ोस में फैलती आग पर काबू पाया. घटना की सूचना मिलते ही बराटी ओपी प्रभारी तुरंत वहां पहुंच गये.
