डॉक्टरों ने सैनिकों के नाम जलाया दीप

हाजीपुर : स्थानीय डॉक्टर्स कॉलोनी में दीपावली की शाम को एक दीपक-वीर सैनिकों के नाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ. वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. सुचिता चौधरी एवं डॉ. ओम प्रकाश चौरसिया की ओर से अायोजित कार्यक्रम में अनेक बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए. वीर सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनके नाम एक-एक दीप […]

हाजीपुर : स्थानीय डॉक्टर्स कॉलोनी में दीपावली की शाम को एक दीपक-वीर सैनिकों के नाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ. वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. सुचिता चौधरी एवं डॉ. ओम प्रकाश चौरसिया की ओर से अायोजित कार्यक्रम में अनेक बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए. वीर सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनके नाम एक-एक दीप जलाए गए. कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा विकास परिषद के अध्यक्ष किसलय किशोर, जदयू जिलाध्यक्ष रविन कुमार सिन्हा, प्रो. अजीत कुमार सिंह, देव कुमार चौरसिया, रवि चौरसिया, डॉ. शिववचन सिंह, डॉ. सर्वेश्वर कुमार, डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. कामिनी, डॉ. अजीत प्रकाश आदि ने विचार प्रकट किए. वक्ताओं ने कहा कि जान की बाजी लगाकर देश की सुरक्षा में लगे जांबाज सैनिकों को हम सलाम कहते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >