भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

शिविर का उद्घाटन करते विधायक एवं अन्य. बिदुपुर : राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के बिदुपुर स्थित चकमसुद गांव के विवाह भवन में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन विधायक नितिन नवीन, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह एवं पूर्व विधायक सतीश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. प्रशिक्षण शिविर […]

शिविर का उद्घाटन करते विधायक एवं अन्य.

बिदुपुर : राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के बिदुपुर स्थित चकमसुद गांव के विवाह भवन में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन विधायक नितिन नवीन, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह एवं पूर्व विधायक सतीश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुए विधायक नितिन नवीन ने भाजपा की जीवनी और उसके गठन के इतिहास पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया एवं विचारधारा पर प्रकाश डाला.
उन्होंने कहा कि आज देश जिन बाहरी और भीतरी चुनौतियों से जूझ रहा है, इसकी जानकारी हर जनता को होनी चाहिए. उन्होंने विदेश नीति और आर्थिक विकास नीति पर चर्चा करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार कौशल विकास योजना, जनधन योजना, स्वच्छता अभियान, काला धन और भ्रष्टाचार पर रोक अादि योजनाओं को शुरू की है.
इसका असर दिखने लगेगा. आगामी कुछ ही वर्षों में देश में रोजगार से लेकर अन्य क्षेत्रों में परिवर्तन दिखने लगेगा. जिस तरह विदेश नीति का प्रभाव विश्व के मानचित्र पर दिख रहा है, इससे दुनिया में भारत की अपनी एक अलग पहचान बनी है.
देश में धर्मांतरण, नक्सलवाद आदि कई ऐसी चुनैतियां है. जिससे हमें लड़ना जरूरी है. इस मौके पर दोनों मण्डल अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ राघोपुर मण्डल पूर्वी अध्यक्ष सर्बेश्वर सिंह, धनन्जय कुमार सिंह, अनिरुद्ध प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >