बिदुपुर : थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भैरोपुर ग्राम स्थित एक घर में छापामारी कर 10 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया. दर्ज प्राथमिकी में थानाध्यक्ष ललन प्रासाद चौधरी ने आरोप लगाया है की विशेष छापामारी अभियान में शामिल अवर निरीक्षक पामेश्वर पासवान, विजय कुमार चौधरी,
राम विनोद यादव सशस्त्र बलों के साथ मायाराम हॉट के पास थे. उसी समय गुप्त सूचना मिली की भैरोपुर में अवैध देशी शराब की कारोबार हो रही है. इसी सूचना पर पुलिस ने छापामारी की. पुलिस को देखते हुए शिवन्न दास भागने लगा. पुलिस ने खदेड़ कर उसे पकड़ा और उसके घर से एक प्लास्टिक गैलन में 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया.
