व्यवसायी से ढाई लाख, फाइनेंस कर्मी से 70 हजार लूटे
भगवानपुर/सराय : सराय थाना क्षेत्र में बुधवार को दिन दहाड़े सशस्त्र अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर एक गल्ला व्यवसायी से ढाई लाख रुपये नकदी, सात सोने की अंगुठी एवं एक सोने की चेन लूट ली, कुछ ही समय बाद अपराधियों ने सराय बाजार के ही एक माइक्रो फाइनेंस कर्मी से सत्तर हजार रुपये लूट […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
भगवानपुर/सराय : सराय थाना क्षेत्र में बुधवार को दिन दहाड़े सशस्त्र अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर एक गल्ला व्यवसायी से ढाई लाख रुपये नकदी, सात सोने की अंगुठी एवं एक सोने की चेन लूट ली, कुछ ही समय बाद अपराधियों ने सराय बाजार के ही एक माइक्रो फाइनेंस कर्मी से सत्तर हजार रुपये लूट लिये.
अपराधियों ने गल्ला व्यवसायी को उसके ही बोलरो गाड़ी से घंटों घुमाता रहे. करीब दो घंटे बाद सदर थाना क्षेत्र के अदलबाड़ी के एक गाछी में ले जाकर छोड़ दिया. मामले के संबंध में सराय बाजार निवासी गल्ला व्यवसायी राम बाबू साह के पुत्र लखिंद्र कुमार ने बताया कि इस दौरान अपराधियों ने उनके एटीएम से पच्चीस हजार रुपये भी निकाल लिया.
पीड़ित व्यवसायी जब घटना की जानकारी देने सराय थाना पर पहुंचा तब थाना पर उपस्थित प्रभारी थानाध्यक्ष जगजीतन सिंह ने अभद्र व्यवहार करते हुए अपशब्द का भी प्रयोग कर दिया. इसकी जानकारी बाजार के और व्यवसाइयों को मिलते ही काफी संख्या में व्यवसायी थाने पहुंच गए और पुलिस के विरुद्ध नारा लगाते हुए सराय बाजार के समीप एनएच 77 को जाम कर दिया. आक्रोशित व्यवसायी एसपी वैशाली के बुलाने की मांग करने लगे तथा प्रभारी थानाध्यक्ष को निलंबित कर अपराधियों को यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग करने लगे. इस दौरान व्यवसायी सराय थाना पर भी खूब हंगामा किया.
मामले को गंभीर होते देख भगवानपुर, लालगंज, सदर तथा करताहां थाने की पुलिस के साथ इंस्पेक्टर लालगंज भी घटना स्थल पर पहुंच कर आक्रोशित व्यवसायियों को शांत कराया और 24 घंटे के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देने के बाद करीब तीन घंटे बाद यातायात शुरू हो सका. घटना के संबंध में व्यवसायी ने बताया कि वह अपने बोलरो गाड़ी से चालक के साथ वसूली कर रहा था उसी दौरान सराय थाना के जागोडीह गांव के समीप काला बाबा मंदिर के पास दो बाइक पर सवार हथियार से लैस छ:
अपराधियों ने ओवरटेक कर बोलरो को रोक लिया और एवं चार अपराधी बोलरो में चढ़कर पिस्तौल के बल पर दो लाख बाइस हजार रुपये नकद एवं हाथ में पहने सात सोने की अंगुठी, एक सोने की चेन और एक एटीएम कार्ड लेकर करीब दो घंटे तक मुझे और चालक को बंदी बनाकर घुमाते रहा, बाद में हाजीपुर के अदलबाड़ी के समीप एक बगीचे में ले जाकर छोड़ दिया.
दूसरी ओर लूटे गए भारत फाइनेंस इन्कुलुजर लिमिटेड के कर्मचारी पटना जिले के मनेर थाना के व्यापुर गांव निवासी मनोज कुमार ने बताया कि सराय थाना क्षेत्र के ही पौंड़ा गांव से कलेक्शन कर लौट रहा था उसी दौरान एक डिस्कावर बाइक सवार हथियार से लैस तीन अपराधीयों ने ओवरटेक कर मेरे बाइक को रोक दिया और दो अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर बैग में रखा छियासठ हजार
नौ सौ छियासी रुपये लूट लिया. उन्होंने बताया कि करीब एक महीने पूर्व भी एक कर्मी से मंसुरपुर गांव के समीप सशस्त्र अपराधियों ने पैसठ हजार रुपये लूट लिया था. ज्ञात हो कि सराय थाना क्षेत्र में बीते एक माह के अदंर दर्जनों लूट की घटना घट चुकी हैं.
घटना के विरोध में व्यापारियों ने एनएच पर लगाया जाम