सदर थाना क्षेत्र से ट्रैक्टर सहित दो वाहनों की चोरी

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से ट्रैक्टर और नैनो कार चुरा ली गयी. इस संबंध में वाहन मालिकों द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. ट्रैक्टर मालिक ने प्राथमिकी में कहा है कि वह दौलतपुर के एनएच 77 पर शौच करने गया था. वह जब वापस आया, […]

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से ट्रैक्टर और नैनो कार चुरा ली गयी. इस संबंध में वाहन मालिकों द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

ट्रैक्टर मालिक ने प्राथमिकी में कहा है कि वह दौलतपुर के एनएच 77 पर शौच करने गया था. वह जब वापस आया, तो वाहन नहीं था. दूसरी ओर नैनो कार के मालिक ने प्राथमिकी में कहा है कि नगर के अंजानपीर चौक पर उसकी कार खड़ी थी. वह अपने दोस्त से मिलने गया था. वापस आने पर उसकी कार नहीं थी. पुलिस ने वाहन चोरों की गिरफ्तारी के िलए तलाश कर रही है. आये दिन वाहन चोरी की घटना हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >