ढोंगी तांत्रिक घर से सामान लेकर हो गया फरार

लालगंज : थाना क्षेत्र के कांटी गांव में गत रात्रि ढोंगी तांत्रिक ने तंत्र साधना के द्वारा पुत्र को मृत्यु संकट से बाहर निकलने के नाम पर एक परिवार के चार लोगों को प्रसाद में नशीला पदार्थ मिला कर खिला दिया. जिससे सभी बेहोश हो गये. जिसके बाद तांत्रिक घर से नकद व गहने ले […]

लालगंज : थाना क्षेत्र के कांटी गांव में गत रात्रि ढोंगी तांत्रिक ने तंत्र साधना के द्वारा पुत्र को मृत्यु संकट से बाहर निकलने के नाम पर एक परिवार के चार लोगों को प्रसाद में नशीला पदार्थ मिला कर खिला दिया. जिससे सभी बेहोश हो गये. जिसके बाद तांत्रिक घर से नकद व गहने ले कर फरार हो गया. सब कुछ रात्रि में चुपके से किया गया.

जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगी. सुबह घर से नन्हे बच्चों की रोने की आवाज सुनकर जब पड़ोसी व ग्रामीण जुटे. तो देखा की आंगन में अरवा चावल, अड़हुल फूल, भखड़ा सिंदूर आदि से पूजा किया हुआ सा बेदी बना है. बगल में गोइठा जलाया का राख, हूमाद आदि पड़ी थी. जबकि परिवार के सभी बड़े बेहोस पड़े हैं, पास में उनके बच्चे रो रहे थे. लोगों ने स्थिति की नजाकत को देखते हुए तीन को तत्काल रेफरल अस्पताल में भरती कराया.

जिसमें परिवार के मुखिया 65 वर्षीय बिन्दा पासवान, उसकी पतोहू 38 वर्षीय रंजू देवी तथा शादीशुदा बेटी गायत्री कुमारी शामिल हैं. वहीं उसकी पत्नी 62 वर्षीय राजकुमारी देवी का इलाज गांव में ही प्रारंभ करा दिया. जहां सूचनोपरांत पहुंचे लालगंज थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने उसे रेफरल अस्पताल लालगंज में ले जा कर भरती कराया. जहां सभी का इलाज किया जा रहा है. समाचार प्रेषण तक तीन लोग बेसुध पर थे. जबकि 19 वर्षीय युवती गायत्री कुमारी होश में आ गई थी.

जिसने बताया की मंगलवार की रात्रि 09 बजे के करीब पिताजी के साथ एक तांत्रिक जो पजामा कुरता पहन रखा था. घर पर आया और मेरी मां से बोला की तुम्हारे पुत्र पर संकट है. उसकी मृत्यु जल्द हो जायेगी. अगर उसे बचाना चाहते हो तो मै जैसा कहता हूं करो. जिसके बाद पिताजी पूजा का समान ले आये और गुपचुप तरीके से पूजा होने लगी. कुछ देर पूजा करने के बाद वह अपने पास से प्रसाद निकाल कर खाने को दिया. जिसके खाने के बाद सभी बेहोश हो गए.

दो बच्चे काजल और नितेश सो गए थे सो उसे प्रसाद नहीं दिया गया था. बेहोशी के बाद सभी महिलायें अस्पताल में ही थी. अतः चोरी गए गहनों व नकद आदि की सही जानकारी नहीं हुई. वासे ग्रामीणों ने बताया की 50-60 हजार के गहने व 10 हजार नकदी आदि की चोरी हुई होगी. समाचार प्रेषण तक घर के मुखिया बेसुध थे अतः को मामला भी दर्ज नहीं किया गया था.
अस्पताल में भरती महिला एवं अन्य.
परिजनों को खिलाया नशीला पदार्थ
परिवार के मुखिया अभी होश में नहीं आये हैं. उनके होश में आने पर मामला दर्ज किया जायेगा.
ओम प्रकाश, थानाध्यक्ष लालगंज
सभी रोगियों की हालत में सुधार हो गयी है. घर के मुखिया- बिन्दा पासवान की स्थिति ज्यादा खराब थी. सभी जल्द ठीक हो जायेंगे.
डॉ. मुकेश पंकज, चिकित्सक- रेफरल अस्पताल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >