हथियार के बल पर कार लूटी

दुस्साहस . बोलेरो सवार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम भगवानपुर : हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच 77 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव के समीप सोमवार की देर रात सशस्त्र अपराधियों ने हथियार के बल पर चालक को घायल करते हुए नयी मारुति कार लूट ली. घटना के संबंध में भगवानपुर थाने पर उपस्थित कार […]

दुस्साहस . बोलेरो सवार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

भगवानपुर : हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच 77 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव के समीप सोमवार की देर रात सशस्त्र अपराधियों ने हथियार के बल पर चालक को घायल करते हुए नयी मारुति कार लूट ली.
घटना के संबंध में भगवानपुर थाने पर उपस्थित कार चालक सह मालिक सीतामढ़ी जिले के परसौनी थाना अंतर्गत परसौनी गांव निवासी महेंद्र चौधरी के पुत्र मुन्ना चौधरी ने बताया कि सोमवार की देर रात हाजीपुर स्थिति मारुति एजेंसी से अॉल्टो कार खरीद कर वापस जा रहा था. रास्ते में भगवानपुर अड्डा चौक के पर एक मिष्ठान भंडार के समीप रुक कर नाश्ता किया. जैसे ही वहां से चला कि कुछ ही दूर आगे जाने के बाद पांच छह की संख्या में बोलेरो सवार अपराधियों ने ओवरटेक करते हुए गाड़ी को रोक लिया. गाड़ी रुकते ही चालक को गाड़ी से खींच कर पिस्तौल से मार कर घायल कर दिया. इसके बाद गाड़ी लेकर भाग गये.
चालक ने कुछ ही दूरी पर आगे बढ़कर बान्थु मोड़ के समीप पहुंच कर मामले की जानकारी वहां उपस्थित लोगों को दी. किसी ने वहां से घटना की सूचना भगवानपुर पुलिस को दी. मौके पर पुलिस ने पहुंच कर घायल चालक का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, भगवानपुर में करायी तथा रात्रि में ही चालक को लेकर घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की. मंगलवार की सुबह श्री चौधरी के परिजन भी थाना पर पहुंच कर घटना की विस्तृत जानकारी ली. समाचार लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है.
हाजीपुर से नयी कार लेकर चालक जा रहा था सीतामढ़ी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >