लूट के मामले में दो गिरफ्तार

हाजीपुर : हाजीपुर महुआ मुख्य के एनएच 77 पर रविवार की दोपहर लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान के लूट के मामले में सदर थाना में एजेंसी के मैनेजर ने ट्रांसपोर्टर और वाहन चालक के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कराया था. जहां सदर थाना की पुलिस ने ट्रांसपोर्टर एवं वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया. […]

हाजीपुर : हाजीपुर महुआ मुख्य के एनएच 77 पर रविवार की दोपहर लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान के लूट के मामले में सदर थाना में एजेंसी के मैनेजर ने ट्रांसपोर्टर और वाहन चालक के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कराया था. जहां सदर थाना की पुलिस ने ट्रांसपोर्टर एवं वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया. सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया की एजेंसी के मालिक ने बताया की चालक ओर ट्रांसपोर्टर के मिली-भगत से इसे गायब किया गया है. जहां सदर थाना की पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए ट्रांसपोर्टर और चालक को गिरफ्तार कर गबन के मामले में दोनों को जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >