हाजीपुर : जिला पदाधिकारी रचना पाटिल ने शनिवार को राजकीय मध्य विद्यालय अंदर किला का औचक निरीक्षण किया. विद्यालय में मात्र एक कक्षा रूम है जहां वर्ग 6 से 8 के विद्यार्थियों को और विद्यालय के बरामदा में वर्ग एक से 5 के विद्यार्थी बैठे थे. डीएम ने विद्यालय के सभी वर्गों के बच्चों की […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
हाजीपुर : जिला पदाधिकारी रचना पाटिल ने शनिवार को राजकीय मध्य विद्यालय अंदर किला का औचक निरीक्षण किया. विद्यालय में मात्र एक कक्षा रूम है जहां वर्ग 6 से 8 के विद्यार्थियों को और विद्यालय के बरामदा में वर्ग एक से 5 के विद्यार्थी बैठे थे. डीएम ने विद्यालय के सभी वर्गों के बच्चों की उपस्थिति पंजी की जांच की.
शिक्षिका उषा रानी और इंदु वर्मा द्वारा बच्चों की गलत उपस्थिति बनायी गयी थी. मीना मंच की संचालिका इंदु वर्मा से पूछताछ में मीना मंच की अवधारणा से संबंधित जानकारी का अभाव मिला. निरीक्षण के दौरान विद्यालय के एक शौचालय में ताला था. बच्चों ने बताया कि उस शौचालय का प्रयोग शिक्षक लोग करते हैं. डीएम ने सख्त लहजे में निर्देश दिया की दोनों शौचालय सभी विद्यार्थियों के लिए खुला रहेगा. एक बालक के लिए जबकि दूसरा बालिकाओं के लिए होगा.
डीएम ने फिर डीआरसीसी भवन में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान जिला योजना पदाधिकारी,कार्यक्रम पदाधिकारी, डीआरसीसी को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया. कार्यकारी एजेंसी को शेष बचे काम को युद्ध स्तर पर पूरा करने का निर्देश दिया गया. भवन तक आने-जाने में लोगों की सुविधायों का खास ध्यान रखने के लिए कहा गया.
डीएम ने शनिवार 3 बजे कई सरकारी कार्यालयों का भी औचक निरीक्षण किया. सबसे पहले वे कार्यालय आते ही जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय और अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय पहुंची. इस दौरान उन्होंने पदाधिकारी मो. जफर आलम को आम लोगों की जानकारी के लिए परिवाद दायर करने वाले कार्यक्रमों और योजनाओं की सूची दीवार पर लिखवाने और फ्लैक्स के माध्यम से जानकारी देने के काम को जल्द करने का आदेश दिया.
जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को लोक सेवा के अधिकार काउंटर के निरीक्षण के लिए आदेश दिया गया. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को बिचौलियों के प्रभाव को समाप्त करने के लिए औचक छापेमारी करने, लोक सेवाओं को निर्धारित अवधि में प्रदान करने में शिथिलता प्रदर्शित करने वाले लोक सेवकों पर दंडाधिरोपण की कार्रवाई एवं अधिरोपित दंड की राशि की वसूली के लिए निर्देश दिया गया.
डीएम ने विद्यालयों और कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण