हाजीपुर : सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के चकेयाज गांव में छेड़खानी करने के साथ जेवरात लूट लेने का एक मामला दर्ज कराया गया है. मामला दर्ज कराते हुए प्रमीला देवी ने कहा है कि देर रात अजय के साथ तीन अज्ञात लोग उसके घर में प्रवेश कर गये. सभी उसके साथ छेड़खानी करने लगे.
जब वह चिल्लाने लगी तो आरोपित घर में रखे अटैची से 18 हजार रुपये नकद और 65 हजार के जेवरात लेकर फरार हो गये.
